पंजाब मंडी बोर्ड के पूर्व चीफ इंजीनियर केसर सिंह (72) को उनके इकलौते बेटे ने रविवार को दो गोलियां मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद 46 वर्षीय बेटा हरमिंदर सिंह खुद ही थाने पहुंच गया। यह घटना रविवार दोपहर बाद सेक्टर-36 डी में केसर सिंह की कोठी में हुई।
विज्ञापन
PICS: बाप को गोली मार कहा, मैं बेस्ट शूटर हूं
2 of 4
हरमिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के पास 200 करोड़ रुपये हैं और वह उनसे 50 करोड़ मांग रहा था। काफी बहस के बाद भी वह सिर्फ 20 करोड़ रुपये देने को ही राजी हुए। इस पर पहले उसने पिस्तौल तान कर उन्हें धमकी दी और फिर भी बात न मानने पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
PICS: बाप को गोली मार कहा, मैं बेस्ट शूटर हूं
3 of 4
एक गोली केसर सिंह की टांग पर लगी और दूसरी कंधे पर। सेक्टर-36 थाने में दाखिल होते ही हरमिंदर सिंह ने कहा कि मैं बेस्ट शूटर हूं और पिता को गोलियां मार कर आया हूं। पुलिस को इस करतूत पर विश्वास नहीं हुआ पुलिस कर्मी जब घटना स्थल पर पहुंचे तब उन्हें पता चला कि वह सच बोल रहा था।
पुलिस के अनुसार महिंदर सिंह कोई काम धंधा नहीं कर रहा था। पिता को गोली मारने के बाद हरमिंदर ने पहले पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया, जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो खुद ही थाने चला गया। छह महीने पहले भी हरमिंदर ने पिता से विवाद के बाद घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया था।