फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक पल: पिता ने बनवाया सिद्धू मूसेवाला का टैटू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 28 Jul 2022 06:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पिता ने बनवाया बेटे का टैटू।
29 मई को पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को दो महीना होने में एक दिन बाकी है। मगर अब भी लोग अपने चहेते गायक मूसेवाला को अलग-अलग तरह से याद कर रहे हैं। कई फैंस ने उनका टैटू भी बनवाया है। गायक सिद्धू मूसेवाला ने खुद अपने एक गाने में कहा था कि उनके दुनिया से जाने के बाद लोगों के हाथ पर उनके टैटू बनेंगे। अब गायक के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने अपने बेटे को खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
वीडियो में दिख रहा है कि पिता बलकौर सिंह अपने हाथ में बेटे सिद्धू मूसेवाला का टैटू बनवा रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और यह पल अपने आप में भावुक कर देने वाला है। इससे पहले सिद्धू के कई फैंस ने भी टैटू बनवा अपने चाहते गायक की यादों को हमेशा के लिए संजोकर रखा है। कुछ दिन पहले ही मानसा के गांव मूसा में सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति भी स्थापित की गई है। यह मूर्ति वहां स्थापित की गई, जहां पर गायक का अंतिम संस्कार किया गया था। गायक के पिता बलकौर सिद्धू और माता चरण कौर ने अपने गांव में गायक की मूर्ति स्थापित की है। 
विज्ञापन

3 of 6
भावुक गायक के पिता। - फोटो : अमर उजाला
तीन शार्प शूटर गिरफ्तार, दो मारे जा चुके, एक की तलाश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से ली थी। लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। उसने तिहाड़ जेल से हत्या की साजिश रची थी। कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ के इशारे पर छह शार्प शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मनु को पुलिस ने अमृतसर में मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस को अब छठे शार्प शूटर दीपक मुंडी की तलाश है।

4 of 6
मूसा गांव में लगी सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार को मिल चुकी धमकी
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार को धमकी भी मिल चुकी है। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई। जांच में फोन नंबर पाकिस्तान का निकला है। सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह सिद्धू के मुताबिक पिछले कई दिनों से उनके परिवार को देश-विदेश से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार के पक्ष में एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो पाकिस्तान से उन्हें एक मैसेज भेजा गया कि सिद्धू के परिवार से हमदर्दी जताना बंद करें।
विज्ञापन

5 of 6
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
वे बुजुर्ग बलकौर सिंह की रक्षा कर लें इतना ही काफी है। मैसेज में कहा गया कि सिद्धू के परिवार के पक्ष में फिर से ऐसी पोस्ट डाली तो उसका अंजाम बुरा होगा। चमकौर सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उन्होंने मानसा पुलिस को दी है। पुलिस ने अपने तौर पर इसकी जांच की तो बताया गया कि यह नंबर पाकिस्तान का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेटे की प्रतिमा से लिपटे पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुठभेड़ के बाद पिता ने की थी पुलिस की तारीफ
अमृतसर मुठभेड़ के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पहली बार पंजाब पुलिस की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस ने अच्छा काम किया है लेकिन यह शुरुआत है। पुलिस को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। दो हत्यारों की मौत से उनका बेटा तो वापस नहीं आ सकेगा। मगर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें