फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: रिलीज से पहले लीक हुआ सिद्धू मूसेवाला का गाना, भड़के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, कहा- माफ नहीं करेंगे

Tue, 28 Jun 2022 06:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला के पिता। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का विवादित गाना एसवाईएल रिलीज से पहले ही लीक हो गया था। इस खुलासे के बाद गायक के पिता बलकौर सिंह की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गाने को 23 जून को रिलीज किया जाना था लेकिन गाना 20 जून को ही एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर लीक कर दिया था।
 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पिता ने पंजाब पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला द्वारा रिकॉर्ड गाने लीक हुए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। एफआईआर की कॉपी सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि हम पहले आरोपी की एफआईआर कॉपी साझा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
इसमें लिखा है कि सिद्धू की मां इस मामले में आरोपी को माफ करने का दवाब बना रही हैं लेकिन हम अब माफ नहीं करेंगे। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने भी इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया था, जिसमें उन्होंने संगीत निर्माताओं और अन्य लोगों से मूसेवाला के अप्रकाशित काम को लीक नहीं करने का आग्रह किया था।

4 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रकाशित ट्रैक या सामग्री सिद्धू मूसेवाला के पिता को सौंप दी जानी चाहिए। नोट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए ग्रेवाल ने सिद्धू के काम को लीक करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
गाने लीक होने पर करेंगे कानूनी कार्रवाई
इंस्टाग्राम की पोस्ट में संगीत निर्माताओं से अनुरोध करते हुए अपील की गई है कि अगर सिद्धू के तैयार या अधूरे गाने लीक किए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें