देश में एक जगह पर राष्ट्रपिता महात्मा ‘गांधी की जेल' बनाई जा रही है, जिसमें बापू के जीवन से जुड़ी कई दुर्लभ चीजें सहेज कर रखी जाएंगी। चंडीगढ़ में सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन में म्यूजियम बन रहा है, जो जून के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस म्यूजियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दुर्लभ तस्वीरें होंगी।
विज्ञापन
2 of 4
महात्मा गांधी की म्यूजियम
खास चीज होगी ‘गांधी की जेल’। पूर्ण रूप से जेल का रूप दिया गया है। इसमें गांधीजी कुसी पर बैठे हैं। उनके सामने एक टेबल है। गांधी स्मारक भवन में प्रवेश करते ही गांधीजी की भव्य प्रतिमा मिलेगी और म्यूजियम में प्रवेश करने से पहले ही दीवार पर दांडी यात्रा का सीन और उसका रूट अंकित है। म्यूजियम के अंदर एक भाग में दांडी यात्रा के दौरान नमक बनाने के सीन की मूर्ति के अलावा चरखा कातते हुए दिखाई देगी।
विज्ञापन
3 of 4
महात्मा गांधी की म्यूजियम
जेल के बाहर उनके पूर्ण जेल जीवन का विवरण दिया गया है। हुआ यूं कि चार वर्ष पहले गांधी स्मारक भवन के बाहर स्कूली बच्चों से भरी बस रुकी। बच्चों में गांधी को जानने की उत्सुकता थी। स्कूल के शिक्षक ने कहा कि बच्चे गांधी के बारे में जानना चाहते हैं। उस वक्त गांधी स्मारक भवन में पुस्तकालय और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के अलावा कुछ भी नहीं था। उसी समय मन में आया कि गांधी स्मारक भवन में एक भव्य म्यूजियम बनाया जाए जो उत्तर भारत में बेहतरीन हो।
गांधी म्यूजियम में आने पर बच्चों के अलावा सभी को प्रेरणा मिलेगी। म्यूजियम में गांधीजी के जन्म से लेकर उनके मृत्यु तक की विशेष फोटोग्राफ भी होंगे। इसकी तैयारी चल रही है। म्यूजियम का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। - केके शारदा, अध्यक्ष, गांधी स्मारक निधि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़