पिता शक्ति सागर सूद की मौत के समय बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद उनके साथ ही थे। सोनू ने बताया पिता की मौत का असली सच। देखिए तस्वीरों में? -रिपोर्ट: जगदीश जोशी/दविंदरपाल सिंह, मोगा।
विज्ञापन
सामने आया सोनू के पिता की मौत का सच, कैसे आया अटैक?
2 of 6
पारिवारिक सदस्य बताते हैं कि सोनू सूद मोगा आए हुए हैं। रविवार रात वह घर पर अपने पिता शक्ति सागर सूद तथा अन्य परिजनों के साथ सोनी टीवी पर चल रहा अवार्ड शो देख रहे थे और हंसते-हंसते अपने पिता से बातें कर रहे थे। रात करीब 11 बजे हंसते समय शक्ति सागर सूद को सीने में दर्द हुआ, जिस पर तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया, मगर डॉक्टर ने शक्ति सागर सूद को मृत घोषित कर दिया। मौत की असली वजह दिल का दौरा बताई जा रही है।
विज्ञापन
सामने आया सोनू के पिता की मौत का सच, कैसे आया अटैक?
3 of 6
गौरतलब है कि शक्ति सागर सूद मोगा के मेन बाजार में बांबे क्लाथ हाउस नाम से कपड़े की दुकान चलाते थे। वह शहर के जाने-माने कपड़ा व्यापारी थे। उनकी मौत से जहां पारिवारिक सदस्यों में मातम के साथ गम का माहौल छा गया है, वहीं शहर की समाजसेवी संस्थाएं भी गमगीन हैं। पिता की मौत की खबर से गमगीन सोनू सूद के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। गौरतलब है कि सन 2007 में सोनू सूद की मां प्रो. सरोज सूद का भी देहांत हो गया था।
सामने आया सोनू के पिता की मौत का सच, कैसे आया अटैक?
4 of 6
सोनू सूद के बहनोई गौतम सच्चर तथा करीबी चिंतन देसाई ने बताया कि शक्ति सागर सूद का अंतिम संस्कार 9 फरवरी को करीब तीन बजे गुरुद्वारा अकालसर के पास स्थित श्मशान घाट में होगा। उसके पार्थिव शव को संस्कार होने तक गांव सिंघावाला में रखा गया है। अभिनेता सोनू की बड़ी बहन मोनिका शर्मा तथा जीजा राजेश शर्मा यूएसए में रहते हैं, जो कल तक मोगा आ जाएंगे। साथ ही दूर-दराज के रिश्तेदार भी कल तक मोगा पहुंच जाएंगे, इसलिए संस्कार मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
सामने आया सोनू के पिता की मौत का सच, कैसे आया अटैक?
5 of 6
गौरतलब है कि मूल रुप से मोगा निवासी सोनू सूद आज बॉलीवुड में सफलता के जिस मुकाम पर भी हैं, उसमें अपने माता-पिता द्वारा दिए योगदान को सराहनीय मानते आए हैं। सोनू सूद हमेशा से ही बॉलीवुड में अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते आए हैं। ऐसे में सोनू सूद अपने पिता शक्ति सागर सूद का देहांत हो जाने से काफी टूट चुके हैं। इससे पहले सन 2007 में सोनू सूद की मां प्रो. सरोज सूद का भी देहांत हो गया था।
सामने आया सोनू के पिता की मौत का सच, कैसे आया अटैक?
6 of 6
सोनू सूद सैलीब्रिटी क्रिकेट लीग तहत खेले जा रहे मैचों में ‘पंजाब दे शेर’ टीम के कप्तान हैं, जिसके चलते वह बंगाल टाइगर्स’ के साथ मैच के चलते चंडीगढ़ आए हुए थे। चंडीगढ़ आने के चलते वह सीधे अपने पैतृक घर मोगा आ गए थे। वे नहीं जानते थे कि ये उनकी अपने पिता से आखिरी मुलाकात होगी।