फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए ये हैं 21 बेटियों के 'बाप', इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर रह चुका है

Mon, 19 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
फादर्स डे के मौके पर हम आपको मिला रहे हैं, 21 बेटियों वाले ऐसे 'बाप' से, जो पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर रह चुका है और अब एक ऐसा काम कर रहा कि लोग कर रहे सलाम।
विज्ञापन

2 of 8
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बोहर निवासी पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल की। जिला पुलिस ने गांव बोहर को गोद लिया है। इसी के तहत अजीत नांदल ने गांव की 21 लड़कियों को गोद लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने मंगलवार को गांव बोहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन

3 of 8
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
अजित नांदल कहते हैं​ कि सरकारी स्कूलों मे प्रतिभा की कोई कमी नही है। कमी है प्रतिभा को तराशने की। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौततम गंभीर ने भी हाल ही में लड़कियों को गोद लिया है। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए आज यहां सरकारी स्कूल की छात्राओं को गोद लिया गया है। देश में खिलाड़ी द्वारा लड़कियां को गोद लेने का यह दूसरा उदारहण है।

4 of 8
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
अजीत ने बताया कि गोद ली गई 21 लड़कियों को खेलों की ट्रेनिंग देने, सामान उपलब्ध करवाना तथा खेलों में भाग लेना सभी उसकी जिम्मेवारी होगी। छात्राओं को अंतराष्ट्रीय स्तर की ट्रैनिंग दी जाएगी। इसके अलावा भी अन्य कोई छात्रा उसकी अकादमी मे आना चाहती है, उसको भी फ्री मे कोचिंग दी जाएगी। भारतवर्ष में 'दी जिम' के नाम से 76 स्थानों में जिम हैं। छात्राएं उनके जिमों मे भी व्यायाम आदि कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
बता दें कि अजीत नांदल भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं और हॉकी छोड़ने के बाद घोड़े पालने का काम कर रहे हैं। इनके पिता किसान, माता व पत्नी गृहिणी है। इनके दो बच्चे हैं। रोहट में टीम के साथ घूमने गए अजीत ने लोगों, पर्यटकों में घोड़ों, घुड़सवारी के प्रति आकर्षण देखा तो उनका भी घोड़ों के प्रति आकर्षण व शौक जागा और उन्होंने भी घोड़े पालने का निर्णय किया।
विज्ञापन

6 of 8
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
नांदल ने वर्ष 2007 में घोड़े पालना शुरू किया। अजीत के पास मारवाड़ी घोड़े की विभिन्न नस्लों में एक 'फूलमाल' नस्ल का घोड़ा शिवराज है, जो पूरे देश में केवल एक ही है। नांदल ने चौथी कक्षा से हॉकी खेलना शुरू किया। अपने 25 साल के खेल जीवन में वर्ष 2000 से 2007 तक भारतीय टीम के हिस्सा रहे। वर्ष 2007 से 2009 तक इंडियन एयरलाइन्स के लिए खेलने लगे।
 
विज्ञापन

7 of 8
Hockey India
बाद में किन्हीं कारणों से हॉकी छोड़ दी और वर्ष 2013 में वर्ल्ड हॉकी सीरिज में वापस टीम में शामिल हुए, जिसमें टीम को सिल्वर मैडल मिला। नांदल राष्ट्रीय टीम बी के कप्तान रहे। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टीम के 2 बार कप्तान रहे। वर्तमान में लाइमलाइट से दूर वे अपनी गांव की टीम के लिए खेलते हैं। इसके अलावा वे रोहतक में ही एक जिम का संचालन कर रहे है, जो देश के सर्वश्रेष्ठ जिम में शामिल है।
 
विज्ञापन

8 of 8
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
नांदल ने बताया कि अब उनका पूरा ध्यान घोड़ों पर है। इनके पास मारवाड़ी नस्ल के 12 घोड़े हैं, जिनकी रोहतक में अपने रजिस्टर्ड स्टड फॉर्म में देखभाल करते है। देशभर में आयोजित होने वाली अश्वों की प्रतियोगिता में अपने घोड़ों का प्रदर्शन करते हैं, जिनमें उनके काफी घोड़ों को पुरस्कार मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें