बोरवेल से निकाला गया फतेहवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में न एनडीआरएफ की कारगुजारी काम आई और न ही कोई तकनीकी मशीन। बताया जा रहा है कि जिस बोर में फतेह फंसा था, उससे दुर्गंध आ रही थी। लोगों को और मीडिया को बोरवेल तक जाने नहीं दिया जा रहा है। जैसे ही फतेहवीर को निकाला गया, तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फतेहवीर के मां-बाप को भी पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था। वहां बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।