एक बदमाश की हिम्मत देखिए, अस्पताल के अंदर ही महिला का पर्स छीनकर भागने लगा लेकिन उस महिला ने जो गले से पकड़ा कि वह आगे भाग ही नहीं पाया। CCTV तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
Fatehabad News
चेन और पर्स छीनने वालों को पकड़ने पर सरकार की ओर से एक लाख रुपये इनाम की घोषणा का असर अगले ही दिन दिखाई दे गया। वीरवार को हरियाणा के फतेहाबाद में एक महिला और कुछ लोगों ने बहादुरी से काम लेते हुए पर्स छीनने आए एक बदमाश को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
Fatehabad News
घटना फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित एक निजी अस्पताल की है। यहां फतेहाबाद की ही रहने वाली एक महिला ज्योति अपनी बीमार जेठानी से मिलने आई थी। इस दौरान आरोपी ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की तो उसने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत आरोपी को काबू कर लिया। पूरी घटना अस्पताल वार्ड में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
4 of 7
Fatehabad News
फतेहाबाद निवासी ज्योति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी जेठानी भट्टू रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। वीरवार दोपहर वहां उसका हाल जानने गई थी। उसने अपना पर्स मेज पर रख दिया। ज्योति ने बताया कि इस दौरान एक युवक वार्ड में आया और मेज पर रखी दवाइयों के बारे में पूछताछ करके हटाने लगा।
विज्ञापन
5 of 7
Fatehabad News
इस पर उसने अपना पर्स वहां से उठा लिया। आरोप है कि दवाइयां उठा रहे युवक ने एक दम से उसे धक्का देकर उसके हाथ से पर्स छीनने की कोशिश की। ज्योति ने युवक का गला पकड़ लिया। आरोपी बाहर की ओर भागा तो ज्योति ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और आसपास खड़े कुछ लोगों के सहयोग से उसे काबू कर लिया। लोगों ने आरोपी की पहले जमकर धुनाई की और इसके बाद उसे बस स्टैंड पुलिस चौकी के कर्मचारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
Fatehabad News
बहादुरी का परिचय देने वाली महिला ज्योति ने बताया कि उसके पर्स में 13 सौ रुपये नकदी और मोबाइल था। ज्योति ने बताया कि बदमाश से भिड़ते समय उसके मन में कोई डर नहीं था। जैसे ही युवक ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की, वह उससे बिना कुछ सोचे-समझे भिड़ गई। ज्योति के अनुसार उस युवक को भी यह अंदेशा नहीं हुआ होगा कि महिला पलटवार कर सकती है।
रतिया में एक ही सप्ताह में लगभग छह वारदातें हुईं, जिसमें बदमाशों ने महिलाओं के पर्स और चेन छीन ली गई। इन वारदात से रतिया शहर में लोगों में डर का माहौल बन गया था। हालांकि, बाद में बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। वहीं, फतेहाबाद में ज्योति ने बहादुरी दिखाकर मिसाल कायम की है।