फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: घर के बाहर बैठे लोगों पर चलाई गोली, 2 की मौत, कई जख्मी

Wed, 14 Jun 2017 10:13 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
1 of 7
Fatehabad Double Murder
देर रात लगभग 25-30 लोगों ने हमला कर दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि फयरिंग में कई घायल हो गए, तस्वीरें

2 of 7
Fatehabad Double Murder
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है, जहां टोहाना के गांव धारसूल कलां में सोमवार देर रात लगभग 25-30 लोगों ने हमला कर दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है जिसे अग्रोहा मेडिकल रैफर किया गया है जहां उसकी उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। 

3 of 7
Fatehabad Double Murder
मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही टोहाना सदर एसएचओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। वारदात में सात-आठ अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है, जिनका टोहाना के ही सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

4 of 7
Fatehabad Double Murder
इस बारे मृतक के भाई शमशेर ने बताया कि उनकी तीन कनाल जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। प्रशासन के दखल के बाद उन्हे कब्जा दे दिया था लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नही माने तथा अचानक उनके घर में आकर गोलिया चलाते हुए उन पर हमला कर दिया। जिस हादसे मे उनके दो भाईयो की मौत हो गई तथा कई लोग घायल है। 

5 of 7
Fatehabad Double Murder
शमशेर ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। घायल शमशेर ने बताया कि वे अपने घर के बाहर बैठे थे तभी अचानक चार दर्जन से अधिक लोगों ने गोलियों व लाठियों से हमला बोल दिया। जिसके चलते उनके तीन लोगों को गोलियां लगी है तथा दो लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
Fatehabad Double Murder
इस बारें मे घायल अजीत सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। उनहोने बताया कि देर रात जब वे अपने घर के बाहर बैठे थे तो अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसके चलते तीन लोगों को गोली लगी है और दो लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

7 of 7
Fatehabad Double Murder
इस बारें में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास रात के समय सूचना आई थी कि गांव धारसूल में दो गुटो में झगड़े में गोली चलने से दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को नागरिक अस्पताल में पंहुचाया तथा मामले की जांच चल रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें