जिंबाब्वे दौरे पर जा रही भारतीय क्रिकेट टीम में गेंदबाज हरभजन सिंह के अलावा एक और पंजाबी खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। देखिए, उनकी पहली टिप्पणी। -रिपोर्ट: रिंपी गुप्ता, पटियाला
विज्ञापन
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
2 of 8
ये खिलाड़ी हैं आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 और फिर आईपीएल में अपनी धुआंधार गेंदबाजी के दम पर बड़े-बडे़ बल्लेबाजों की विकेट लेने वाले पटियाला के पेसर संदीप शर्मा। पटियाला में अपने घर एकता विहार में अमर उजाला से बातचीत में संदीप शर्मा ने कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है।
विज्ञापन
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
3 of 8
जैसे ही नेशनल टीम के लिए सिलेक्शन की खबर मिली, तो मानो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिस दिन के लिए इतनी जी-तोड़ मेहनत की, वह आखिरकार आ गया है। अब जिंबाब्वे दौरे पर अपनी गेंदबाजी से भारत को जीत दिलवाकर माता-पिता, कोच और पटियाला का नाम रोशन करना ही मकसद है।
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
4 of 8
अमर उजाला से बातचीत में संदीप शर्मा भारतीय टीम में सिलेक्शन पर भावुक हो उठे। संदीप शर्मा ने कहा कि मध्यवर्गीय परिवार से हूं, कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंच पाऊंगा। साधन नहीं थे। बस पिता बलविंदर गिरि और मां मीना गिरि का आशीर्वाद था और उनका साथ था, जिसने यहां तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
5 of 8
संदीप ने कहा कि वे अपनी स्पीड और स्ट्रेंथ बढ़ाने पर खास ध्यान दे रहे हैं ताकि जिंबाब्वे की पिचों पर वे अच्छी गेंदबाजी करके बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाकर अपनी टीम को जीत दिलवा सकें। आईपीएल ने उनके इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मदद की है।
विज्ञापन
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
6 of 8
साल 2013 से लगातार दो साल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल खेला। इस दौरान कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। काफी सीखने को मिला, काफी एक्सपोजर मिला और वे अपनी गेंदबाजी को और मजबूत कर सके।
विज्ञापन
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
7 of 8
आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 में चुने जाने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन जब नहीं हुआ तो दिल नहीं छोड़ा। बस पहले से ज्यादा और मेहनत की। कोच मनीश बाली, परिवार और दोस्तों ने लगातार आगे बढ़ने की हौसलाफजाई की। उसकी बदौलत आज भारतीय टीम में चुन लिया गया हूं।
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
8 of 8
जैसे ही संदीप शर्मा के जिंबाब्वे दौरे के लिए इंडियन टीम में सिलेक्शन की खबर आई, उन्हें फोन पर और घर आकर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार वाले सभी खुशी से झूम उठे और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। दोस्त-यार आए, तो संदीप शर्मा ने उनके साथ अपनी खुशी सांझा की।