प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पाढ़ा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे विकास कार्यों का उद्घाटन होना है। वहीं, करनाल शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन करोड़ के स्मार्ट एजुकेशन परियोजना की भी शुरुआत करनी है। मुख्यमंत्री को गांव में स्थित पंचदेव तीर्थ पर भी जाना था। जहां केडीबी की ओर से पंचदेव तीर्थ के निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण पर 1.81 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर पूरे हो चुके हैं और पंचायत विभाग की ओर से गांव में इस तीर्थ पर 26 एकड़ भूमि में मॉडल तालाब बनाया जा रहा है, जिस पर 78 लाख रुपये का खर्च आएगा। साथ ही पाढ़ा गांव में 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे महिला कॉलेज के निर्माण कार्यों का भी मुख्यमंत्री को निरीक्षण करना था।