फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट: गोलों की बरसात के बीच पतंगों से ड्रोन गिराने की कोशिश... मास्क और चश्मे बांटे

Thu, 22 Feb 2024 09:50 AM IST
शाहरुख खान रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
1 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
शंभू बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ से आंसू गैस के गोलों की बरसात के बीच किसानों के हौसले बुलंद है। बॉर्डर पर बुधवार को नौजवानों की ओर से एक तरफ पतंगों के जरिये पुलिस के ड्रोन गिराने की कोशिश की गई, वहीं गोलों के धुएं से किसानों को बचाने के लिए मोहाली समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नौजवानों की तरफ से चश्मे, मास्क, ग्लव्स आदि बांटे जा रहे हैं।

13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पहले भी बसंत पंचमी के मौके पर नौजवानों ने पतंग उड़ाकर त्योहार मनाया था। किसानों ने गोलों के धुएं से बचने के लिए बॉर्डर के नजदीक बड़ी गिनती में गीली बोरियां का प्रबंध कर रखा था। 
विज्ञापन

2 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
साथ ही मिट्टी की बोरियों से भरी प्लास्टिक की थैलियों की भरी ट्रालियां भी खड़ी थीं, ताकि जरूरत पड़ने पर नदी के रास्ते आगे बढ़ा जा सके। किसानों ने हरियाणा पुलिस की तरफ से एक्सपायरी आंसू गैस के गोले उन पर दागने के आरोप लगाए। 



 
विज्ञापन

3 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
कहा कि एक्सपायरी गोले ज्यादा खतरनाक होते हैं, जिनसे आंखों में तेज जलन के साथ-साथ चपेट में आने वालों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो सकती है। किसानों ने कहा कि लेकिन फिर भी वह शांतिमय ढंग से अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। किसान नेताओं के कहने पर ही आगे बढ़ा जाएगा।

4 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
25 नौजवानों की विशेष टीम बनाई
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन फिलहाल नाजुक दौर से गुजर रहा है। इसके मद्देनजर किसान नेताओं ने करीब 25 नौजवानों की विशेष टीम बनाई है, जो हर गतिविधि पर नजर रखेगी, कि कहीं कोई गलत तत्व आंदोलन में घुस न सके। किसान नेता इसे लेकर पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि उन्होंने कुछ गलत लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

5 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
किसान नेताओं का मानना है कि इससे आंदोलन को नुकसान हो सकता है। वह शांतिमय ढंग से आगे बढ़ेंगे, फिर चाहे उन पर हरियाणा पुलिस कितने ही गोले बरसाए या फिर गोलियां चलाए।
विज्ञापन

6 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
जोश के साथ होश में रहने की नसीहत
बुधवार को शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात के बीच नौजवानों को मंच से किसान नेताओं की ओर से जोश के साथ होश में रहने की लगातार नसीहत दी जाती रही। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जब कुछ नौजवानों की ओर से आगे बढ़ने पर हरियाणा साइड से आंसू गैस के गोले छोेड़े जाने लगे, तो किसान नेताओं ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए नौजवानों को पीछे किया। साथ ही सतनाम वाहेगुरु का जाप करके नौजवानों को शांत किया गया।
विज्ञापन

7 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
डल्लेवाल और पंधेर ने खुद किया किसानों का नेतृत्व
सुदेश तनेजा, राजपुरा। केंद्र सरकार की तरफ से एमएसपी समेत बाकी मांगों पर बातचीत के न्योते के बीच सुबह 11 बजे के दिल्ली कूच के तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले से ही भारी गिनती में नौजवान, किसान, महिलाएं शंभू बाॅर्डर पर जुट चुके थे। करीब 14 हजार किसान बॉर्डर पर मौजूद थे। इसके अलावा 350 के करीब अन्य वाहन भी वहां थे। 

 

8 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
इस मौके किसान नेता डल्लेवाल ने साफ किया कि किसानों का इरादा शांति भंग करने का नहीं है, लेकिन मांगें मनवाने के लिए दिल्ली कूच करना चाहते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के ट्वीट के बाद एडीजीपी इंटेलिजेंस जसकरण सिंह बराड़ और नरेंद्र भार्गव ने केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। 

 

9 of 14
Farmers Protest - फोटो : PTI
इसी बीच खनौरी में युवक की मौत के बाद किसानों ने बातचीत से इन्कार कर दिया। शाम करीब चार बजे पंधेर व डल्लेवाल खुद अगुवाई करते हुए नौजवानों के इकट्ठ के साथ बॉर्डर की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस की तरफ से गोले दागे जाने लगे।

10 of 14
Farmer Protest - फोटो : PTI
धरना स्थल पर मौजूद किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि सरकार का बातचीत का न्योता आया था, लेकिन क्या सरकार सिर्फ बातचीत करना चाहती है या समय बर्बाद करने के लिए किसानों को गुमराह करना चाहती है। हमने उनसे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह अपने ट्विटर पर बयान जारी करें की हम सभी फसलों पर एमएसपी कानून बनाने सहित सभी मांगों को मानने के लिए तैयार हैं।

11 of 14
Farmer Protest - फोटो : PTI
मुंडा का ट्वीट
सरकार चौथे दौर के बाद पांचवें दौर में सभी मुद्दे जैसे कि एमएसपी की मांग, फसल विविधीकरण, पराली का विषय, एफआईआर पर बातचीत के लिए तैयार है। मैं दोबारा किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमें शांति बनाए रखना जरूरी है।-अर्जुन मुंडा, केंद्रीय कृषि मंत्री

12 of 14
farmers protest - फोटो : PTI
शंभू व खनौरी बॉर्डर पर टकराव, एक किसान की मौत, 23 घायल 12 पुलिसकर्मी भी जख्मी
आपको बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आठ दिनों से शंभू और खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर डटे किसानों ने बुधवार सुबह दिल्ली कूच का प्रयास किया। जवाब में हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस के गोले बरसाए और रबड़ की गोलियां भी चलाईं। दो किसान गोली लगने से जख्मी हो गए, जिनमें से बठिंडा के गांव बल्लोंके के युवा शुभकरण (23) की मौत हो गई, जबकि दूसरे किसान संगरूर के नवांगांव के प्रीत पाल सिंह को भी गंभीर चोट आई है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती किया गया है। 

 

13 of 14
farmers protest - फोटो : PTI
किसानों का दावा है कि शुभकरण की मौत सिर पर रबर बुलेट लगने से हुई है। टकराव में कुल 23 किसान, जबकि 12 पुलिसकर्मी जख्मी हुए। नौ किसान शंभू बॉर्डर और 14 खनौरी बॉर्डर पर घायल हुए हैं। हरियाणा पुलिस का कहना है कि किसानों ने उन पर तलवारों और भालों से हमला किया। हरियाणा पुलिस की एआईजी मनीषा चौधरी ने कहा कि किसानों ने पराली में मिर्च डाल कर जलाई और पंखों से धुआं हमारी ओर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने रबड़ बुलेट्स का इस्तेमाल किया। 

 
विज्ञापन

14 of 14
farmers protest - फोटो : PTI
शुभकरण को राजिंदरा अस्पताल में डाॅक्टरों ने मृत घोषित किया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी के मुताबिक पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। डॉक्टरों ने सिर पर चोट की पुष्टि की है। संगरूर जिले के दो अन्य किसान सिमरन और जुगराज सिंह भी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य किसानों को राजपुरा के सरकारी सिविल अस्पताल और पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें