फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौटते 4 जिंदगियां खत्म, शगुन मिले कंबल बने कफन

Sat, 17 Oct 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
शादी में गए परिवार को ये नहीं पता था कि शगुन में मिले कंबल उनके कफन बन जाएंगे। लौटते समय हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। देखें हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन

शादी से लौटते 4 जिंदगियां खत्म, शगुन मिले कंबल बने कफन

2 of 6
हादसा अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर लालड़ू में कार के गैस टैंकर से टकराने से हुआ। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कार चला रही युवती को कुछ ही चोटें लगीं।
विज्ञापन

शादी से लौटते 4 जिंदगियां खत्म, शगुन मिले कंबल बने कफन

3 of 6
पुलिस नें गैस टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी लोग चंडीगढ़ के सेक्टर-47 में विवाह समारोह के बाद घर लौट रहे थे।

शादी से लौटते 4 जिंदगियां खत्म, शगुन मिले कंबल बने कफन

4 of 6
मृतकों में ताराचंद (85) निवासी देसराज कॉलोनी, आर्य समाज नगर पानीपत पत्नी नारायण देवी (80), बेटी राजबाला (52) निवासी प्रीतमपुरा नई दिल्ली, और पानीपत में पड़ोसी दीपशिखा (52) पत्नी रमेश मनचंदा शामिल हैं। वहीं 23 वर्षीय गरिमा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शादी से लौटते 4 जिंदगियां खत्म, शगुन मिले कंबल बने कफन

5 of 6
गरिमा ने बताया कि वह और उनका परिवार सेक्टर-47 चंडीगढ़ में से विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही कार गांव घोलूमाजरा के नजदीक पहुंची तो घोलूमाजरा में फैक्ट्री के नजदीक गाड़ी रोकने के लिए गैस टैंकर चालक ने स्पीड कम कर दी और पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार उससे टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से लौटते 4 जिंदगियां खत्म, शगुन मिले कंबल बने कफन

6 of 6
लैहली पुलिस चौकी के इंचार्ज फूलचंद के अनुसार पुलिस ने पीछे आ रही कार में तारचंद के रिश्तेदार केशवदत्त निवासी सिक्का कॉलोनी, सोनीपत की शिकायत पर गैस टैंकर के फरार चालक अमित साब पासवान निवासी बिहार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें