फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों का 'आतंक', कमरों में घुस जाते हैं

Tue, 29 Sep 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बंदरों के 'आतंक' से लड़कियां खौफ में हैं। बंदर उनके कमरों में घुस आते हैं, परेशान करते हैं और सामान उठा ले जाते हैं। तस्वीरों में मामला।
विज्ञापन

Pics: गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों का 'आतंक', कमरों में घुस जाते हैं

2 of 6
चंडीगढ़ में सेक्टर 11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी-11) के गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। इसके चलते छात्राएं काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

Pics: गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों का 'आतंक', कमरों में घुस जाते हैं

3 of 6
छात्राओं का कहना है कि वे सारा दिन छतों पर बैठे रहते हैं। कभी कमरों में घुस जाते हैं तो कभी पानी की टंकियों में नहा लेते हैं। बंदरों के टंकियों में डुबकी के बाद पानी प्रयोग करने से कई छात्राओं को एलर्जी की शिकायत हो गई।

Pics: गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों का 'आतंक', कमरों में घुस जाते हैं

4 of 6
छात्राओं का कहना है कि बंदर अब उन्हें काटने लगे हैं। उनका हॉस्टल में घूमना फिरना दूभर हो गया है। दिन हो या रात छात्राएं आराम से टहल नहीं सकती। कभी भी पास में आकर बैठ जाते हैं। जाने पर काटने के लिए दौड़ते हैं।
विज्ञापन

Pics: गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों का 'आतंक', कमरों में घुस जाते हैं

5 of 6
गौरतलब है कि कालेज के तीन गर्ल्स हॉस्टल में 350 से अधिक छात्राएं रहती हैं। लेकिन बंदरों की समस्या की शिकायत के बावजूद कालेज प्रबंधन शिकायत का कोई हल नहीं निकाल पा रहा। कालेज प्रिंसिपल अचला डोगरा ने बताया कि बंदरों की समस्या काफी बढ़ गई है। वे हॉस्टल की टंकियों को कवर करने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों का 'आतंक', कमरों में घुस जाते हैं

6 of 6
उधर, सेक्टर-16 गवर्नमेंट हॉस्पिटल में स्किन एक्सपर्ट डा. सिमरत कौर का कहना है कि बंदरों द्वारा पानी की टंकी में नहाने से एलर्जी होना मुमकिन नहीं, लेकिन अगर बंदरों द्वारा नहाने वाले पानी को पिया तो उससे छात्राओं की सेहत को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें