जो युवा पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट में शामिल हो, वह और उसकी बहन जाली नोटों का मास्टरमाइंड निकलेगा, कोई सोच नहीं सकता।
विज्ञापन
2 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
42 लाख की जाली करेंसी समेत गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अच्छे घरों से संबंध रखते हैं। आरोपी अभिनव के पिता का देहांत हो चुका है। जबकि मां सेना में चंडीमंदिर मेडिकल विभाग में तैनात हैं।
विज्ञापन
3 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
उसने बीटेक की पढ़ाई करने के बाद मोहली में एक कंपनी खोली थी। जिसमें उसने दूसरी आरोपी व कजन वैशाखा को एचआर की कमान सौंप रखी थी। इसी कंपनी में दोनों ने मोटी रकम कमाने का सपना देखा था। दोनों काफी शातिर थे।
4 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
वैशाखा के पिता क पूरथला स्थित रेल फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। इसी तरह सुमन लुधियाना का रहने वाला है। वह एक राजनीतिक पार्टी से भी संबंध रखता है। और फाइनेंस का काम करता है। वही सारे क्लाइंट तलाश कर इनके पास भेजता था। ऐसे में कई और लोग भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
5 of 13
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अभिनव नें कुछ समय पहले ही ऑडी क्यू सेवन सेकेंड हेंड तीस लाख में खरीदी थी। उसने कहा कि गाड़ी के दस्तावेज अभिनव के नाम पर अभी नहीं है। बताया जाता है कि गाड़ी का यह नंबर फरीदाबाद में किसी व्यक्ति के नाम पर है।
विज्ञापन
6 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
42 लाख की जाली करेंसी के साथ पकड़े गए आरोपियों के तार दिल्ली तक फैले हुए हैं। अब पुलिस उक्त नेटवर्क की तलाश में दिल्ली जाएगी। यह बात वीरवार को उस समय सामने आई जब आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
7 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
इस दौरान सोहाना पुलिस की टीम ने आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए दलील दी कि पकड़े गए आरोपियों ने दिल्ली में करीब चालीस लाख रुपये की जाली करेंसी अपने जानकारों के पास रखी हुई है। जिसे अभी रिकवर किया जाना है। ऐसे में उन्हें आने जाने में समय लगेगा। इसलिए उन्हें चार दिन का रिमांड दिया जाए।
8 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
वहीं, उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी कोई बड़े क्रिमनल नहीं हैं। आरोपी अभिनव ने तो पीएम के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में ब्लाइंडस के लिए यूटिलिटी रिंग बनाई थी। जिसके लिए उसे सम्मानित किया जा चुका है। अदालत ने सभी पक्षों को सुनते हुए आरोपियों को तीन दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
9 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
अदालत में पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तिकड़ी काफी शातिर थी। उन्होंने मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में नोट छाप थे। इस दौरान पुलिस ने कहा कि आरोपियों से डिजिटल प्रिंटर व कटर बरामद किया गया है।
10 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
प्रिंटर से कैसे छप सकते है नोट
बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अगर प्रिंटर से नोट छापे जा सकते है। तो हर कोई आसानी से नोट छापना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि उक्त प्रिंटर को अदालत में लाया जाए। ताकि देख जा सके कि उस प्रिंटर से नोट कैसे छपते हैं।
11 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
तीस लाख की करेंसी चलाई मार्केट में
पुलिस से पता चला है कि नोटबंदी के फैसले के बाद उक्त लोग इस काले कारोबार में उतरे थे। अब तक उन्होंने तीस लाख की जाली करेंसी मार्केट में चला दी है।
12 of 13
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
मोबाइल का भी उठाया डंप
पकड़े गए सारे आरोपियों के पुलिस ने मोबाइल अपने कब्जे में लिए हैं। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उक्त लोग और कितने लोगों के संपर्क में थे। ताकि पूरी कहानी सामने आ सके।
ऑडी के नंबर के बारे में ट्रांसपोर्ट विभाग से मांगी जानकारी
पुलिस ने बताया कि गाड़ी पर जो हरियाणा का नंबर लगा हुआ है। वह ओरिजनल है। वहीं, हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग से गाड़ी संबंधी जानकारी मांगी है। ताकि गाड़ी के असल मालिक के बारे में पता लगाया जा सके।