फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद सामने आई युवराज-हेजल की लव स्टोरी, कहानी पूरी फिल्मी है

Fri, 02 Dec 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
युवराज, हेजल की लव स्टोरी
हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लगे, लेकिन बिल्कुल सच है।
विज्ञापन

2 of 8
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
तीन साल तक वो लगातार कोशिश करते हैं कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

3 of 8
शादी के लिए युवराज-हेजल
ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं। 

4 of 8
Yuvraj Hazel Wedding
तीन साल तक यही चलता रहा। लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले। 
विज्ञापन

5 of 8
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवराज सोशल मीडिया में हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए। हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली। यहां भी हेजल ने तीन महीने बाद युवराज का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया था। दोनों में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई। 
विज्ञापन

6 of 8
शादी के लिए सज गए हैं युवराज-हेजल
इसके बाद दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हेजल के साथ युवराज की पहली डेट संभव हो सकी। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उन्होंने ध्यान दिया कि फेसबुक पर उनका एक फ्रेंड हेजल की फ्रेंड लिस्ट में भी शामिल है। 
विज्ञापन

7 of 8
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवराज ने अपने उस फ्रेंड को सीधे कहा कि हेजल से दूर रहो, मैं उससे शादी करने वाला हूं। हालांकि उस वक्त तक हेजल के सामने युवराज की बात नहीं बन पाई थी। युवराज ने यह बात बाद में हेजल को भी बताई थी। 
विज्ञापन

8 of 8
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : Facebook
हेजल का कहना है कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। मुझे इस बात का  तब एहसास हुआ जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें