अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट के दिए ये दो टिप्स पढ़कर ही पैसा लगाएं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया और अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में लुधियाना के होटल सिल्वर स्पून में जन निवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मोटिवेशनल ट्रेनर हरीश नागपाल ने लोगों को इनवेस्टमेंट प्लानिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समारोह में आम लोगों के अलावा कारोबारियों और कर्मचारियों ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर इनवेस्टमेंट के टिप्स जाने। अखिल भारतीय निवेशक शिक्षा पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय नियोजन की शक्ति और म्यूचुअल फंडों में दीर्घकालीन निवेश के लाभों को लेकर लोगों को जागरूक किया।