डायबिटिज एक ऐसी बीमारी है जिसके मरीज पूरी दुनिया में हैं। अकेले भारत में कई करोड़ लोग इस बीमारी के शिकार हैं। डायबिटीज मेटाबॉलिज़म से संबंधित बीमारी है। डायबिटिज एक ऐसी बीमारी है जिससे दूसरी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है जैसे बीपी, किडनी से जुड़ी बीमारियां।
विज्ञापन
2 of 6
डायबिटिज़ का खतरा
डायबिटिज व अन्य बीमारियों का कारण हमारी बिगड़ती जीवन शैली है। अगर हम अपनी कुछ आदतों को सुधार लें तो बहुत सी शारीरिक समस्याओं से बच सकते हैं। यह कहना है वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ एवं स्वास्थ्य स्तंभकार डॉ. आर कुमार का। डॉ. कुमार रविवार को सेक्टर-10 स्थित गुर्जर भवन में पंचनद शोध संस्थान की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी में पंचकूला और चंडीगढ़ के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
डायबिटिज़ का खतरा
डॉ. कुमार ने कहा कि हमारी चिकित्सा प्रणाली में सबसे बड़ी गलती यह है कि हम बीमारी का इलाज दवाओं से करने की कोशिश में है। जबकि अधिकतर समस्याएं हमारी पारिवारिक और व्यावसायिक परिस्थितियों के कारण खड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि ठीक समय पर सोना-जगना, सुबह करीब डेढ़ लीटर पानी पीना, धूप सेंकना और साफ हवा लेकर अधिकतर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।
4 of 6
डायबिटिज़ का खतरा
सिर्फ योग से काम नहीं चलेगा, रोज व्यायाम के साथ दवा जरूरी है। डायबिटीज के मरीज को उपवास नहीं रखना चाहिए। शुगर फ्री मिठाइयां, आलू, चावल के मोह से बचें। उनके सेवन से उतनी ही कैलोरी और शुगर बढ़ती है। इस तरह के गलत प्रचार के छलावे में न आएं। डायबिटिज की मुख्य वजह है खानपान में लापरवाही, तनाव, ज्यादा मोटापा, और एक्सरसाइज नहीं करना या फिर ज्यादा तनावग्रस्त रहने से भी इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।
विज्ञापन
5 of 6
डायबिटिज़ का खतरा
डायबिटिज के मरीजों के लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है। अगर व्यायाम नहीं कर सकते तो रोज कम से कम 30 मिनट टहले। डायबिटिज से बचाव के लिए खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। जैसे पालक, गोभी, करेला, अरबी, लौकी यह कैलोरी में कम और विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और मैगनीशियम में ज्यादा होती हैं, जिससे मधुमेह ठीक होता है।
डायबिटिज के मरीजों के लिए मछली भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि मधुमेह को कम करता है। साथ शरीर में ट्राईग्लीटसराइड को कमकर के यह एचडीएल कोलेस्ट्रॉमल को बढता है। करेले का जूस भी डायबिटिज के मरीजों के लिए काफी अच्छा होता है। रोजाना एक कप करेले का जूस लें। वैसे तुलसी के पत्ते भी कई बीमारियों के लिए रामबाण का काम करते हैं। रोजाना 5 तुलसी के पत्ते खाने से काफी हद तक डायबिटिज पर काबू पाया जा सकता है।