शादी के डेढ़ महीने बाद ही कमांडो पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। अब 6 महीने की बेटी अवार्ड लेने मां के साथ आई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह को एक्सीलेंस अवार्ड
पठानकोट एयरफोर्स के बेस कैंप पर हुए हमले में जान कुर्बान करने वाले शहीद गुरसेवक सिंह को मरणोपरांत विक्रम संवत-2073 एक्सिलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। सेक्टर-23 चंडीगढ़ स्थित बाल भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम उनकी छह माह की बेटी गुररीत मां जसप्रीत कौर के साथ अवार्ड लेने के लिए पहुंची। इनके अलावा चार और लोगों को इस अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
3 of 6
गुरसेवक सिंह
बात 2-3 जनवरी 2016 की रात की है, जब पठानकोट एयरबेस पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया था। करीब 80 घंटे चले मुकाबले और सर्च ऑपरेशन में अंबाला के गुरसेवक सिंह समेत 7 जवान शहीद हो गए थे। उनसे डेढ़ माह पहले ही ब्याहकर आई जसप्रीत के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि आतंकी हमले में कमांडो पति शहीद हो गया। नियति ने ऐसा खेल खेला कि पति के शव पर चूड़े को उतारना पड़ रहा था।
4 of 6
शहीद गुरसेवक सिंह के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा
- फोटो : फाइल फोटो
पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले में पहली बार गरूड़ फोर्स का कोई कमांडो शहीद हुआ था। 5 गोलियां लगने के बावजूद डटा रहा और करीब एक घंटे तक दुश्मनों पर भिड़ता रहा। अमूमन सेना के पैरा कमांडो, नेवी के मरीन कमांडो व एनएसजी के कमांडो ही आतंकियों से भिड़ते हैं, लेकिन बरसों बाद ऐसा हुआ है कि आतंकियों ने एयरबेस को निशाना बनाया है, इसलिए उनसे लड़ने के गरूड़ कमाडों स्पेशल ऑपरेशन पर तैनात किए गए।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया
- फोटो : अमर उजाला
1 जनवरी को अंबाला जिले के गरनाला गांव के रहने वाले गरुड़ कमांडो गुरसेवक सिंह को हरियाणा के आदमपुर से पठानकोट भेज दिया गया। रात में डेढ़ महीना पहले ब्याही पत्नी जसप्रीत कौर से बात कर रहे गुरसेवक सिंह ने यह कहकर फोन काट दिया, बाद में फोन करूंगा और अगर फोन नहीं आया तो सो जाना। इसके बाद फोन नहीं आया, क्योंकि उसी रात को ही गुरसेवक सिंह देशसेवा के लिए न्यौछावर हो चुका थे।
शहीद गुरसेवक सिंह के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा
- फोटो : फाइल फोटो
पता भी तब चला, जसप्रीत कौर ने अपना फेसबुक अकाउंट खोला और गुरसेवक के एक दोस्त की पोस्ट मिली। हाल ही में 15 अगस्त 2016 को वीर शहीद को शौर्य चक्र से नवाजा गया था, वहीं इससे ठीक दो दिन पहले यानि 13 अगस्त को गुरसेवक सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया था। वह बेटी अब छह महीने हो चुकी है।