वो दिग्गज कांग्रेस नेता, जिसकी पार्टी सर्वेसर्वा इंदिरा गांधी से कहासुनी हुई और वह 14 साल तक कांग्रेस से बाहर रहे। इसके बाद फिर कांग्रेस ने उन्हें मैदान में उतारा और विधानसभा चुनाव जीतकर वे पंजाब विधानसभा पहुंचे और प्रदेश के कृषि मंत्री बने। मंगलवार को इस दिग्गज का चंडीगढ़ में निधन हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया। आइए पढ़ते हैं इंदिरा गांधी और पंजाब के दिग्गज कांग्रेस नेता मोहिंदर सिंह गिल के बीच हुई कहासुनी की कहानी...