फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस से भरा ट्रक देख हिंसक हुए लोग, ट्रक फूंका

Sat, 02 May 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
लोगों ने पहले ट्रक चालक और अन्य सवारों को जमकर पीटा और देखते ही देखते भीड़ ने ट्रक में आग लगा दिया। आखिर क्यों? देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

गोमांस से भरा ट्रक देख ‌हिंसक हुए लोग, ट्रक फूंका

2 of 5
दरअसल मामला जुड़ा है तस्करी से। हरियाणा के चरखी दादरी के लोहारू चौक के समीप शुक्रवार सांय हाड़-मांस से भरे ट्रक को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही ट्रक चालक व अन्य सवार लोगों को जमकर पीटा। उन्हें भी जलाने पर अड़े रहे। इसे लेकर काफी देर तक बवाल मचा रहा।

विज्ञापन

गोमांस से भरा ट्रक देख ‌हिंसक हुए लोग, ट्रक फूंका

3 of 5
इसके बाद ट्रक से चालक व अन्य सवार को नीचे उतार लिया तथा उनकी जमकर पिटाई की। घटना में चालक इब्राहिम को गहरी चोटें आई हैं। ट्रक में सवार दो अन्य को पुलिस ने मौके पर जाकर अपनी हिरासत में ले लिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक धूं धूं कर जलने लगा।

गोमांस से भरा ट्रक देख ‌हिंसक हुए लोग, ट्रक फूंका

4 of 5
दमकल गाड़ी ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक ट्रक में काफी नुकसान हो चुका था। काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। भीड़ ने ट्रक चालक व अन्य सवार व्यक्तियों को आग लगाकर जलाने की कोशिश भी की। भीड़ ने ट्रक को घेर लिया तथा पुलिस को कब्जे में लेने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोमांस से भरा ट्रक देख ‌हिंसक हुए लोग, ट्रक फूंका

5 of 5
इसे लेकर पुलिस व भीड़ के बीच तनातनी बनी रही। चरखी दादरी एसडीएम विजेंद्र सिंह व डीएसपी रमेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी  व एसडीएम ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन असर नहीं पड़ा। इस पर  भीड़ को तितर -बितर करने व ट्रक को अपने कब्जे में लेने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें