भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में तीसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड टीम के आलराउंडर क्रिस वोक्स ने मोहाली के पीसीए स्टेडियम में वीरवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
2 of 5
इंग्लैंड ने बनाया प्लान
- फोटो : अमर उजाला
वोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने मोहाली टेस्ट के लिए खास तैयारी की है। उन्होंने खासकर विराट कोहली को रोकने का विशेष प्लान बनाया है जो कि टीम इंडिया के लिए लगातार रन बना रहे हैं। वहीं सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज और महत्त्वपूर्ण समय पर विकेट लेने के साथ ही बल्ले से रन बनाने वाले आर अश्विन भी इंग्लैंड के निशाने पर होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
जिक्रयोग है कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड टीम 1-0 से पिछड़ रही है। इस बारे में वोक्स ने कहा कि वे कोहली को पहले टेस्ट की ही तरह जल्द आउट करने का प्लान बना रहे हैं। वे लगातार रन बना रहे हैं और पुजारा भी अच्छी फॉर्म में हैं।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Youtube
कोहली ने दूसरे मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और इस बार हमारा मकसद उन्हें जल्द से जल्द आउट करना होगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड टीम पीछे जरूर है, लेकिन हम सीरीज में जरूर वापसी करेंगे।
ब्रॉड के न खेल पाने का मलाल :
वोक्स ने कहा कि ब्रॉड के नहीं खेल पाने से टीम के नुकसान होना स्वाभाविक हैं। वह एक अनुभवी गेंदबाज है जोकि हर परिस्थिति में विरोधी टीम के बल्लेबाजाें को आउट करने का दम रखते हैं। वहीं पिच के बारे वोक्स ने बताया कि मोहाली की पिच को देखने में लगता है कि इस पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।