एटीएम और बैंकों में 100 और 500 के नोटों की किल्लत के बावजूद लोगों को कैश के लिए परेशानी नहीं हो रही है। कारण, लोग अलग-अलग माध्यम से कैश हासिल कर रहे हैं। शहर के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वैप के जरिए कैश बंटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
2 of 6
नोटबंदी में मिली राहत
वहीं एलांते मॉल में बिग बाजार स्टोर में वीरवार से कैश बंटना शुरू हो गया। इसके अलावा लोग अब ई-पेमेंट का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका असर यह हो रहा है कि अब बैंकों में भीड़ कम हो गई है। बैंकों में अब केवल जमा कराने वाले अधिक देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
नोटबंदी में मिली राहत
- फोटो : social media
पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर अधिकारी के अनुसार बैंक के 80 फीसदी एटीएम केलिब्रेशन का काम पूरा हो चुका है। अब केवल ग्रामीण एरिया ही शेष बचे हैं। कई जगह वीरवार को 500 और 100 केनोट भी एटीएम में डाले गए हैं। अब अन्य माध्यमों से कैश मिलने से बैंकों में भीड़ कम होने लगी है।
4 of 6
नोटबंदी में मिली राहत
वहीं वीरवार को यूटी में स्टेट हॉलीडे के बावजूद सभी बैंक खुले रहे। इसके बावजूद बैंकों में सामान्य भीड़ ही देखने को मिली। बैंक अधिकारी मान रहे हैं कि 100 और 500 के नोट की कमी जरूर है, लेकिन बैंकों में 2000 के नोट की कमी नहीं है। इन सबके बीच अभी तक 500 का नोट आम आदमी तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
दो हजार रुपये का नोट
सुबह एटीएम खाली शाम को लगी लंबी लाइनें-
दोपहर के वक्त शहर के अधिकतर एटीएम खाली मिले। सेक्टर-17 बैंक स्क्वॉयर, सेक्टर-35, पंजाब यूनिवर्सिटी समेत अन्य जगहों के अधिकतर एटीएम खाली थे। वहीं दोपहर बाद बैंकों में कैश आने के साथ ही एटीएम भी रीफिल कर दिए गए। इसके बाद देर शाम तक लोगों की भीड़ एटीएम के बाहर लगी रही। सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर में तो शाम तक कई बैंकों के एटीएम खाली भी हो चुके थे।
आरबीआई से रोजाना बैंकों को कैश-
आरबीआई के अधिकारी के अनुसार बैंक के पास कैश की कोई कमी नहीं है। चंडीगढ़ में स्थिति अब पहले के मुकाबले बेहतर है तो यहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद बैंकों को अधिक कैश भेजा जा रहा है।