पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत को नम आंखों के साथ विदाई दी गई। इस दौरान चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी भी भावुक हो गए और बड़ी बात कह दी, देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई
चीफ जस्टिस ने जस्टिस सूर्यकांत को जाते हुए देखकर कहा कि अब वे ऐसी क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान जैसा महसूस कर रहें हैं जिसमें राहुल द्रविड़ नहीं है। विदाई समारोह के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि यह ऐसा मौका है, जहां एक ओर जस्टिस सूर्यकांत के चीफ जस्टिस बनने की खुशी है तो दूसरी ओर उनके जाने का दुख। जस्टिस सूर्यकांत का व्यक्तित्व नारियल जैसा है जो बाहर से बेहद ही सख्त, लेकिन भीतर से उतने ही नरम हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव बलतेज सिद्धू ने कहा कि हर वकील के मन में केस जज के सामने जाने पर वे उसके साथ कैसा व्यवहार करेगा। जस्टिस सूर्यकांत की कोर्ट में जाते हुए यह डर नहीं रहता था, क्योंकि उन्हें पता होता था कि वे खुद उनका केस इतनी अच्छी तरह से स्टडी करके आए होंगे कि उन्हें बहस की जरूरत नहीं होगी। पूरा हाईकोर्ट जस्टिस सूर्यकांत को उनके कानून के ज्ञान और नरम स्वाभाव के लिए हमेशा याद करेगा।
4 of 5
जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई
वहीं इस मौके पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कभी किसी पद को हासिल करने के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्मसंतुष्टि के लिए ही काम करना चाहिए। वह सामान्य परिवार से आए थे और उनका एक ही लक्ष्य था परफॉरमेंस। इसके बाद परंपरा के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत की कार को चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों ने उनकी धक्का लगाया। साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, हाईकोर्ट का पूरा स्टाफ इस मौके पर मौजूद रहा।
बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर नियुक्त करने का आदेश राष्ट्रपति ने जारी कर दिया है। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जस्टिस सूर्यकांत को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस नियुक्ति की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट ने लगभग 10 महीने पहले 10 जनवरी को कर दी थी। अब राष्ट्रपति ने भी उनकी नियुक्ति पर अपनी मोहर लगा दी है।