ट्रांसफार्मर ठीक करने चढ़ा सहायक लाइनमैन करंट लगने से वहीं दम तोड़ गया और खंभे पर लटक गया। गुस्साए लोगों ने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
PICS: खंभे से लाइनमैन लटका, लोगों को 'झटका'
2 of 5
हादसा, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ। परिजनों और विद्युत कर्मचारियों ने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को 6 लाख रुपये मुआवजा तथा पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
PICS: खंभे से लाइनमैन लटका, लोगों को 'झटका'
3 of 5
गांव नागपुर के शिकायत घर में अनुबंध सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार पुत्र हरी चंद निवासी डिंग अपने सहयोगी लाइनमैन रविन्द्र कुमार पुत्र राम कुमार के साथ गांव हड़ौली में हांसपुर फीडर की लाइन को ठीक कर रहा था। अचानक ट्रांसफार्मर में लाइट आ गई, जिस कारण उसे करंट लग गया।
PICS: खंभे से लाइनमैन लटका, लोगों को 'झटका'
4 of 5
बताया जाता है कि जैसे ही उपरोक्त कर्मी को करंट लगा तो ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ और सहायक लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के पश्चात सहायक लाइनमैन का शव काफी देर तक ट्रांसफार्मर के साथ ही लटका रहा। जिसके बाद सहयोगी कर्मचारी ने निगम में सूचना दी और लाइट बंद करवाई।
परिजनों की मांग थी कि कर्मचारी की मौत ड्यूटी पर काम करते समय हुई है इसलिए मुआवजा और पत्नी को नौकरी दी जाए। सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेश कुमार तथा एसएचओ कुलदीप मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जब कोई संतुष्टीजनक जवाब नहीं दिया तो परिजन और विद्युत कर्मचारी शव को लेकर लालबत्ती चौक पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।