फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह 5 घंटे बाद आए और 5 मिनट में चले गए

Sun, 12 Oct 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पानीपत में चार मिनट और कुरुक्षेत्र में 5 मिनट के भाषण में अमित शाह ने 6 बातों पर फोकस किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों से प्रदेश में 20 सालों से चल रहे चौटाला और हुड्डा सरकार के क्रम को बदलने और हरियाणा को भी देश की विकास यात्रा में जुड़ जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शाह 5 घंटे बाद आए और 5‌ मिनट में चले गए

2 of 6
शाह ने कहा कि प्रदेशवासियों के पास अब परिवारवाद से बाहर निकलने का समय आ गया है। भारत विकास की यात्रा पर चल पड़ा है और प्रदेशवासियों को भी इस यात्रा के साथ जुड़ना होगा। इसके लिए उनको प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन

शाह 5 घंटे बाद आए और 5‌ मिनट में चले गए

3 of 6
उन्होंने कहा कि हरियाणा को धान का कटोरा कहा जाता था, लेकिन अब इसकी विकास दर मात्र तीन प्रतिशत है। प्रदेश को नंबर वन बनाना है तो यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत में सरकार बनानी होगी।

शाह 5 घंटे बाद आए और 5‌ मिनट में चले गए

4 of 6
भाजपा के अमित शाह ने पानीपत के शाह पर भी बिना नाम लिए हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे जात-पात के चंगुल में न फंसे और परिवारवाद से बाहर निकलकर राष्ट्रवादी बन जाएं। यहां के लोग समझदार हैं और अपने अच्छे बुरे की पहचान करनी आती है।
विज्ञापन

शाह 5 घंटे बाद आए और 5‌ मिनट में चले गए

5 of 6
अमित शाह अपने समय से करीब चार घंटा देरी से पहुंचे। उन्होंने मंच पर आते ही सबसे पहले पंडाल में बैठे लोगों को देरी से आने का कारण बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास समय कम होने के चलते राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ और पंजाब से पहुंचे दूसरे नेताओं के बोलने का अवसर भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह 5 घंटे बाद आए और 5‌ मिनट में चले गए

6 of 6
उधर कुरुक्षेत्र के लाडवा में अपने 5 मिनट के संबोधन में शाह ने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा दिया है। जिससे देश में उद्योग लगेंगे और भारतीय नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लाडवा हलके से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें