बुजुर्ग किसान अमरजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के दीनानगर से पहुंचे 82 साल के बुजुर्ग किसान अमरजीत सिंह का कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होंगे, वह यहां से वापस नहीं जाएंगे। कुंडली बॉर्डर पर 27 नवंबर को शुरू हुए धरने के 2 दिन बाद ही शामिल होने के लिए आए अमरजीत सिंह न केवल किसानों की आवाज को मुखर कर रहे हैं, बल्कि यहां लगातार लंगर में सेवा भी दे रहे हैं।