फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: एक साथ जलीं 8 दोस्तों की चिताएं, मां-बहनें बेसुध, टुकड़ों में बिखर गए थे शव

Mon, 12 Mar 2018 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
एक साथ 8 दोस्तों की चिताएं जलीं तो शमशान घाट में चीख पुकार मच गई। मृतकों के मां बाप बहनें रो-रोकर बेसुध हुए जा रहे थे, शव टुकड़ों में बिखर गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
हादसा हिमाचल में बिलासपुर जिले के स्वारघाट में वीरवार को हुआ। 9 सवारियों से भरी कार खाई में गिर गई। होली के दिन हादसा हुआ और 8 दोस्तों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। मरने वाले सभी पंजाब के अमृतसर के थे और सभी मृतक मणिकर्ण साहिब से लौट रहे थे। शुक्रवार रात को शवों के गांव पहुंचते ही अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इस दौरान माहौल काफी गमगीन रहा।
विज्ञापन

3 of 5
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
जानकारी के मुताबिक, गांव घन्नूपुर काले के दो सगे भाई गुरिंदर सिंह तथा जसबीर सिंह, काले निवासी दो सगे भाई मनदीप सिंह तथा सोनू, इनकी बुआ का बेटा कवल सिंह निवासी राजासांसी, काले निवासी दविंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, लवप्रीत लक्की तथा बलजीत सिंह बब्बू मंगलवार दोपहर को मणिकर्ण साहिब में माथा टेकने के लिए गये थे। मणिकर्ण साहिब से दर्शनों के बाद वीरवार को सभी श्री आनंदपुर साहिब गए और वहीं से लौट रहे थे।

4 of 5
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
रात 9.30 बजे के करीब नौजवानों की इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर स्वारघाट (बिलासपुर) के पास खाई में जा गिरी। 7 नौजवानों की मौके पर मौत हो गई और दो युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक और ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मारे गए सभी लोगों की उम्र 25 से 35 साल थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद मृतकों की डेडबॉडी बाहर निकाली गई। हिमाचल पुलिस ने आधार कार्ड देखकर पंजाब की छरहटा पुलिस से संपर्क साधा और मृतकों के परिवार को सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमृतसर में आठ दोस्तों की मौत
मरने वालों की पहचान जसबीर सिंह पुत्र सतनाम सिंह (30), गुरविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह (36) वासी घन्नूपुर काले दोनों भाई थे और मंदीप सिंह पुत्र लाभ सिंह (28) निवासी गांव बोपाराय कलां और कंवलजीत सिंह लव पुत्र जसवंत सिंह निवासी राजासांसी और कंवलजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह (18) निवासी गांव बाबा फरीद नगर काले और दविंदर सिंह सोनू पुत्र कुलदीप सिंह (32) गांव काले, बलजीत सिंह बब्बू पुत्र मेला सिंह (18) गांव काले, प्रदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह (20) निवासी राज एवेन्यू गांव घन्नूपुर काले के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें