फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने दिखाए तेवर, जानिए आपके लिए क्या रहेगा खाना फायदेमंद

Sun, 02 Apr 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी
गर्मी के मौसम में तापमान बहुत अधि‍क होता है, जिसका असर आपकी त्वचा और स्वास्थ्य पर भी दिखाई देता है। इस मौसम में खाने-पीने में सावधानी रखना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम बता रहे हैं उन चीजों के बारे में, जिसे खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
गर्मी ने दिखाए तेवर
गर्मियां शुरू हो गईं हैं और ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें।  खासतौर पर ऐसा खान-पान होना चाहिए तो कि शरीर को ठंडा करे। खुबानी यानी एप्रीकॉट में बीटा-कैराटीन होता है। जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये कैंसर और हृदय रोगों की रोकथाम के लिए बहुत अच्छा है। इसे त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे त्वचा ऑयली नहीं होती।
 
विज्ञापन

3 of 7
गर्मी ने दिखाए तेवर
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ बहुत ही अच्छी होती है। इसमें लैक्ट‍िक एसिड पाया जाता है, जो कि स्कीम मिल्क से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। ये शरीर में चुस्ती लाता है. इसे खाने के बाद लिया जाता है, क्योंकि ये पाचन में बहुत मददगार है. इसमें अधिक मात्रा में कैल्श्‍िायम, पोटैशीयम और जिंक होता है।

4 of 7
गर्मी ने दिखाए तेवर
नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे बेहतर है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैलशियम, क्लोराइड और पोटैशि‍यम  पाया जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
गर्मी ने दिखाए तेवर
खीरे को भी गर्मियों के लिए बहुत परफेक्ट माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है. ये ऑयली त्वचा को ठीक करता है. खीरा गर्मियों में होने वाले गैस, एसीडिटी, सीने में जलन की समस्याओं को भी दूर करता है।
विज्ञापन

6 of 7
गर्मी ने दिखाए तेवर
आम सबको बहुत पसंद आता है और गर्मियों में खूब मिलता है. इसे भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है. ये गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गर्मी ने दिखाए तेवर
तरबूज गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. गर्मियों के मौसम में इसका अध‍िक सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इसमें सोड‍ियम, पोटैश‍यिम और विटामिन बी भी पाया जाता है। 
अप्रैल शुरु होते ही जून जैसी गर्मी पड़ रही है। जिसने पंजाब और हरियाणा के लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। लिहाजा खाने पीने पर लोग खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें