नेपाल और उत्तर भारत में भले ही भूकंप के झटके दोपहर के समय आए हों, लेकिन शाम को इसका अहसास कुरुक्षेत्र में हुआ, जब दोमंजिला मकान दो मिनट में ढह गया। देखिए, खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
PICS: ये कैसा 'भूकंप, दो मिनट में ढह गया दोमंजिला मकान
2 of 8
झांसा रोड़ पर दो मंजिला दुकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। मंगलवार शाम को करीब चार बजे ये भयानक हादसा तब हुआ, जब उक्त इमारत से सटे निर्माणाधीन कांप्लेक्स के भूमिगत हिस्से पर मजदूर, मिस्त्री और ठेकेदार काम कर रहे थे। दुकान गिरने की आवाज इतनी भयानक थी कि इसके आसपास स्थित दुकानों और घरों में बैठे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
PICS: ये कैसा 'भूकंप, दो मिनट में ढह गया दोमंजिला मकान
3 of 8
देखते ही देखते दुकान के इर्द-गिर्द लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। पुलिस और दमकल केंद्र को सूचित किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही थानेसर के एएसपी सुमेर प्रताप सिंह, एसडीएम सतबीर कुंडू, जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी, एंबुलेंस सेवा की गाड़ियां और तीन क्रेन मौके पर पहुंची और मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू हुए।
PICS: ये कैसा 'भूकंप, दो मिनट में ढह गया दोमंजिला मकान
4 of 8
पुलिस-प्रशासन को इस बात की आशंका थी कि मलबे के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। स्पष्ट रूप से इस बात की जानकारी देर शाम तक पुलिस-प्रशासन को किसी नहीं दी कि साइट पर हुए हादसे के दौरान कितने मजदूर और मिस्त्री का कर रहे थे। हालांकि बताया ये जा रहा था कि करीब 12 लोग निर्माणाधीन कांप्लेक्स पर काम में जुटे थे। जैसे-तैसे मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया, लेकिन इन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
PICS: ये कैसा 'भूकंप, दो मिनट में ढह गया दोमंजिला मकान
5 of 8
अस्पताल में पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने गांव रतगल वासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी गुरमीत सिंह और कांप्लेक्स के ठेकेदार अशोक कुमार के 18 वर्षीय पुत्र रवि को मृत घोषित कर दिया। इन दोनों की मौत की पुष्टि थाना केयू के प्रभारी निर्मल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार अशोक कुमार जांगड़ा, निर्माणाधीन कांप्लेक्स के मालिक केहर सिंह, विशाल सैनी इस घटना में जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
PICS: ये कैसा 'भूकंप, दो मिनट में ढह गया दोमंजिला मकान
6 of 8
सेक्टर-17 मार्केट के समक्ष आर्य समाज मार्केट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित क्वालिटी द फैशन शोरूम का मालिक गुरमीत सिंह वासी रतगल उस दो मंजिला दुकान के भीतर बैठा था, जो देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह सैकेंडों में धराशायी हो गई।
विज्ञापन
PICS: ये कैसा 'भूकंप, दो मिनट में ढह गया दोमंजिला मकान
7 of 8
निर्माणाधीन कांप्लेक्स के भूमिगत हिस्से की वजह से जो दुकान धराशायी हुई है, वो गांव बवानी खेड़ा के पूर्व सरपंच धर्मपाल की थी। खाद, कीट नाशक दवाओं और कृषि उपयोगी सामग्री इत्यादि की उक्त दुकान जहां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं अधिकांश सामान भी बर्बाद हो गया।
PICS: ये कैसा 'भूकंप, दो मिनट में ढह गया दोमंजिला मकान
8 of 8
शाम को जैसे ही आर्य समाज मार्केट के शोरूम क्वालिटी द फैशन के मालिक गुरमीत सिंह की मौत की घटना की जानकारी मार्केट अन्य शोरूम संचालकों को मिली देखते ही देखते इस मार्केट के तमाम शोरूम शोक स्वरूप बंद कर दिए गए। गौरतलब है कि नगर की इस मुख्य मार्केट में कई बड़े शोरूम हैं।