फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार शिवसेना नेता ने सिर पर उड़ेला केरोसिन तेल और...

Wed, 02 Sep 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
बीच बाजार शिव सेना के नेता ने सिर पर केरोसिन तेल छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया। उनके इस कदम से हड़कंप मच गया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। दरअसल कुछ महीने पहले न्यू प्रेम नगर इलाके में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को हिंदू संयुक्त मोर्चा के बैनर तले धरने का आयोजन किया गया। इसी दौरान अचानक शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने घंटाघर चौक में खुद पर तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन

‌बीच बाजार शिवसेना नेता ने सिर पर उड़ेला केरोसिन तेल और...

2 of 6
टंडन के तेल छिड़कते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और एडीसीपी जोगिंदर सिंह ने उनको भीड़ से निकाल कर कार में बैठाया और अपने साथ ले गए। प्रशासन के रवैये से नाराज हिंदू संगठनों ने घंटाघर, माता रानी चौक में दुकानें बंद करा दी और ट्रैफिक जाम कर दिया। शाम को मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, निगम कमिश्नर जीके सिंह और डीसीपी नरेंद्र भार्गव समेत कई अधिकारियों की हिंदू संगठनों के नेताओं से बैठक हुई।

विज्ञापन

‌बीच बाजार शिवसेना नेता ने सिर पर उड़ेला केरोसिन तेल और...

3 of 6
प्रशासन ने 36 घंटे में इस मामले का हल करने और मंदिर के लिए जगह देने का भरोसा दिलाया, इसके बाद संगठनों ने अपना धरना खत्म किया। न्यू प्रेम नगर में मंदिर तोड़ने के बाद से ही हिंदू संगठन मंदिर के लिए जगह और निगम अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को हिंदू संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सदस्यों ने पहले माता रानी चौक में धरना दिया।

‌बीच बाजार शिवसेना नेता ने सिर पर उड़ेला केरोसिन तेल और...

4 of 6
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने निगम दफ्तर को ताला लगाने की मंशा से मार्च किया और निगम दफ्तर के सामने धरना दे दिया। प्रदर्शनकारी निगम दफ्तर में घुसने का प्रयास कर रहे थे, इसी को लेकर उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। करीब एक बजे टंडन ने ऐलान किया कि यदि दो बजे तक मामला न सुलझा तो वे आत्मदाह कर लेंगे। दो बजे के बाद प्रदर्शनकारियों ने निगम दफ्तर से घंटाघर की तरफ मार्च किया और रास्ते की सभी दुकानों को बंद करा दिया।

विज्ञापन

‌बीच बाजार शिवसेना नेता ने सिर पर उड़ेला केरोसिन तेल और...

5 of 6
घंटाघर में टंडन ने खुद पर तेल डाल लिया। साथ ही शिव सेना नेता भानू प्रताप ने भी तेल डालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू कर लिया। एडीसीपी ने टंडन को काबू किया और उनको भीड़ से अलग कर कार में बैठाया। इससे गुस्से में आए हिंदू कार्यकर्ताओं ने माता रानी चौक में जाम लगा दिया।
निगम दफ्तर के सामने धरने के दौरान करीब एक बजे टंडन ने एक घंटे का वक्त देते हुए आत्मदाह की धमकी दी। इस दौरान टंडन के पास तेल की बोतल थी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनसे बोतल लेने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‌बीच बाजार शिवसेना नेता ने सिर पर उड़ेला केरोसिन तेल और...

6 of 6
हरचरण सिंह गोहलवड़िया, मेयर, लुधियाना ने बताया कि न्यू प्रेम नगर इलाके का मामला अदालत में विचाराधीन है। मामला धार्मिक होने के चलते निगम देख रहा है कि न्यू प्रेम नगर में ही आसपास सरकारी जमीन पर मंदिर बनाने की इजाजत दी जाए। इसके लिए बिल्डिंग शाखा के अधिकारियों से बैठक की जाएगी। यह प्रस्ताव निगम सदन की बैठक में लाकर इसे पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें