रिक्शे पर बाजार जा रही एनआरआई महिला से बाइक सवार दो युवक ज्वैलरी और कैश समेत छह लाख लूट ले गए। वारदात पंजाब के लुधियाना के थाना मॉडल टाउन के पास घटी। लुटेरों ने एनआरआई महिला के हाथों से पर्स इतने जोर से खींचा कि महिला और उसकी बुजुर्ग मौसी नीचे गिर गई और रिक्शा पलट गया। वारदात के बाद लुटेरे पर्स और महिला के हाथों में पकड़ा लिफाफा लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
NRI महिला से लूट ले गए 6 लाख, कैमरे में कैद तस्वीरें
2 of 5
घटना में एनआरआई महिला, उसकी बुजुर्ग मासी और रिक्शा चालक घायल हो गए। एनआरआई रविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में 70 हजार नगद, 10 तोले सोने के गहने, 1.50 लाख की डायमंड रिंग, चेन, मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने एनआरआई महिला की मासी बलजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
NRI महिला से लूट ले गए 6 लाख, कैमरे में कैद तस्वीरें
3 of 5
इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए हैं। रविंदर कौर ने बताया कि वह अमेरिका में रहती हैं। उसके पति अमरजीत सिंह अमेरिका में कांट्रेक्टर हैं। 25 अगस्त को दुगरी निवासी अपनी मासी बलजीत कौर के पास रिश्तेदारी में शादी अटैंड करने आए थे। सोमवार को उन्होंने शॉपिंग के बाद घर जाने के लिए मॉडल टाउन इलाके से रिक्शा किया।
NRI महिला से लूट ले गए 6 लाख, कैमरे में कैद तस्वीरें
4 of 5
उसकी मासी बलजीत कौर और वह रिक्शे से चार खंबा चौक की तरफ जा रहे थे। इतने में बाइक पर दो पगड़ीधारी व्यक्ति आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने उसके हाथ से पर्स छीनना चाहा। इसके बाद लुटेरे ने जोरदार झटका देकर पर्स खींचा तो रिक्शा एक तरफ पलट गया। रविंदर कौर के अनुसार रिक्शा समेत उसकी मासी भी उसके ऊपर आ गिरी। बाइकर्स ने पर्स समेत ही उसे घसीटना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर धक्का देकर उसे गिरा दिया और फरार हो गए।
NRI महिला से लूट ले गए 6 लाख, कैमरे में कैद तस्वीरें
5 of 5
एनआरआई रविंदर कौर ने बताया कि उसकी मासी बलजीत कौर के पैर पर मोच आ गई। उसके हाथ और सिर पर चोट आई है। इसके अलावा उसके पैर का मांस फट गया। लुटेरों के पर्स झटकने से उसकी बाजू की हड्डी खिसक गई है। रिक्शा चालक के हाथ और पैर पर भी चोट आई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में दो पगड़ीधारी व्यक्ति नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में महिला का पर्स और लिफाफा भी दिख रहा है।