नोटबंदी के बाद लोग एटीएम से दो हजार रुपये से ज्यादा कैश नहीं निकाल सकते। आखिर सरकार ने ये शर्त क्यों लगाई है? जानिए इसके पीछे का कारण।
विज्ञापन
2 of 6
bank
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की शर्त के मुताबिक, लोग 18 नवंबर तक एटीएम से एक दिन में 2000 रुपए से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे। उसके बाद यह सीमा बढ़ाकर 4000 रुपये कर दी जाएगी। इस शर्त को लगाने के पीछे मोदी सरकार की बड़ी मजबूरी रही और वो है एटीएम की खास डिजाइन। जिसकी वजह से सरकार नए नोट सप्लाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
bank
देश में एटीएम लगाने वाली कंपनी एनसीआर कॉरपोरेशन के एमडी नवरोज डैस्टर के अनुसार इस समय जो भी एटीएम मौजूद हैं, उसमें एक बार में 25-30 लाख रुपए से ज्यादा पैसे नहीं डाले जा सकते हैं। इसकी वजह है, उसमें इस्तेमाल होने वाले कैसेट्स। किसी भी एटीएम में चार तरह के कैसेट्स होते हैं, जिसमें 100, 500, 1000 रुपए के नोट रखे जाते हैं।
4 of 6
bank
- फोटो : gazipur
कंपनी के मुताबिक, एक एटीएम में एक समय में 10 हजार से ज्यादा नोट नहीं रखे जा सकते हैं। क्योंकि नोट रखने के एक कैसेट में 2500 नोट रखे जाते हैं। एक एटीएम में चार कैसेट हैं, इसलिए कुछ मिलाकर 10 हजार नोट ही रखे जा सकते हैं। इसके अलावा एक और समस्या है, जो एटीएम और नए नोट को लेकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
5 of 6
atm queue
दरअसल, एटीएम में जो कैसेट्स लगे होते हैं, उनकी एक खासियत यह है कि किसी भी कैसेट्स में अलग-अलग नोट को मिक्स करके नहीं रखा जा सकता है। यानी अगर सरकार चाहे कि सभी कैसेट्स में 500 और 1000 के नोट्स मिक्स कर रखे जाएं, जिससे ज्यादा करंसी निकल सके तो ऐसा संभव नहीं है। एटीएम में 25-30 लाख रुपए से ज्यादा की करंसी भी नहीं रखी जा सकती है।
इन सभी कारणों से सरकार करंसी की जल्द सप्लाई नहीं कर पा रही। यही वजह है कि सरकार को दो हजार रुपये निकालने की ही शर्त रखनी पड़ी। कम पैसे डलने के कारण ही एटीएम कुछ ही घंटों में खाली हो जाते हैं। एटीएम और बैंकों के सामने लंबी लाइनें लगी हैं। नए नोटों को पाने और एटीएम से रकम निकालने के लिए लोग खासे परेशान हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को एटीएम से खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।