रेवाड़ी-दिल्ली रेल ट्रैक पर ट्रक को दौड़ाने वाले ट्रक चालक को देखिए, इसने नशे में धुत्त होने के कारण घटना को अंजाम दिया। तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, 'टल्ली' ड्राइवर को, जिसने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक
2 of 8
दरअसल, जब रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंस गया तो चालक ने बैक गियर डालकर ट्रक को पीछे किया और कुछ पटरियों को पार कर 1 और 2 नंबर रेलवे पटरियों के बीच पहुंच गया। यदि ट्रक यहां से बैक नहीं होता तो चंद मिनट बाद ही रात्रि करीब 12:30 बजे छह नंबर पटरी से गुजरी हरिद्वार-अहदाबाद मेल इस हादसे का शिकार बन सकती थी। वो तो गार्ड ने समय रहते अधिकारियों को सूचित कर दिया। जिससे बड़ा हादसा घटित होने से टल गया।
विज्ञापन
देखिए, 'टल्ली' ड्राइवर को, जिसने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक
3 of 8
दूसरी ओर, ट्रक के ट्रैक पर फंसने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में ट्रेनों की सूची देखी गई और तुरंत जानकारी स्टेशनों तक पहुंचाई गई। इससे रेलमार्ग करीब सात घंटे प्रभावित रहा। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट हो गईं। इस रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर सात रेलवे ट्रैक हैं। इन लाइनों पर दिल्ली और रोहतक की ओर आने-जाने वाली ट्रेनें दौड़ती हैं।
देखिए, 'टल्ली' ड्राइवर को, जिसने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक
4 of 8
घटना हरियाणा में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित झज्जर पुल के पास घटी। सारी रात ट्रक ट्रैक पर फंसा रहा। सुबह क्रेन की मदद से उसे पटरियों के बीच से हटाया गया, तब जाकर रेल यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
देखिए, 'टल्ली' ड्राइवर को, जिसने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक
5 of 8
ट्रक नारनौल से नूंह (मेवात) जा रहा था। शहर से होते हुए इसे झज्जर पुल को पार कर पटौदी रोड पर जाना था। इसमें सीमेंट के 750 बोरे लदे थे, जिनमें प्रत्येक बोरे में 50 किलोग्राम सीमेंट भरी थी। यानि की ट्रक में करीब 350 कुंतल सीमेंट लदा था। इससे साफ पता चलता है कि ट्रक ओवरलोड था। उसके बावजूद भी चालक ने ट्रक को छह रेलवे ट्रैक पार करा दिए और फिर बैक कर पांच ट्रैक पार करते हुए वापस एक व दो ट्रैक तक पहुंच गया।
विज्ञापन
देखिए, 'टल्ली' ड्राइवर को, जिसने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक
6 of 8
रात में जब आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और नशे में टल्ली चालक से पूछताछ की तो उसने आरपीएफ जवानों को गलत जानकारी दी। उसने सीमेंट राजस्थान के खुशखेड़ा लेकर जाने की बात कही। सुबह जब उसका नशा कुछ कम हुआ तो उससे फिर पूछताछ की गई तो उसने पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन
देखिए, 'टल्ली' ड्राइवर को, जिसने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक
7 of 8
रेलवे प्रशासन अब ट्रक के रेलवे ट्रैक पर फंसे होने के दौरान हुई ट्रेनों का हिसाब लगा रहा है। रेलवे एक्ट के अनुसार एक दर्जन से अधिक ट्रेन ट्रक चालक की लापरवाही के कारण कुछ समय की देरी से रवाना हुई हैं। इन ट्रेनों के लेट होने का हिसाब लगाकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
देखिए, 'टल्ली' ड्राइवर को, जिसने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक
8 of 8
आरपीएफ प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नारनौल का रहने वाला है। हादसे के समय पूरी तरह से शराब के नशे में था। शायद इसीलिए उसे सड़क व रेलवे पटरियों के बीच फर्क नजर नहीं आया। आरोपी का मेडिकल कराया गया है। इसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।