फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दारू के पैसे न मिले तो चढ़ा 60 फुट के टावर पर

Thu, 12 Mar 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के लोगों ने जब दारू के पैसे नहीं दिए तो एक व्यक्ति 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। सवा घंटे तक करनाल में ये ड्रामा चला। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

तस्वीरें: दारू के पैसे न मिले तो चढ़ा 60 फुट के टावर पर

2 of 5
टावर पर चढ़कर व्यक्ति मरने की धमकी देता रहा और पुलिस व्यक्ति को समझाती रही। डीएसपी राजकुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस ने प्लान बनाया और व्यक्ति के लड़के मोनू को उतारने के लिए टावर पर चढ़ाया। सकुशल उतारने के बाद टावर पर चढ़े व्यक्ति को पुलिस ने धमकाया।
विज्ञापन

तस्वीरें: दारू के पैसे न मिले तो चढ़ा 60 फुट के टावर पर

3 of 5
वाल्मीकि बस्ती के ओमप्रकाश उर्फ काला नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। डीएसपी राजकुमार कौशिक और सदर चौकी प्रभारी श्रीपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लड़के मोनू ने बताया कि रात को घर में कलह के चलते पिता टावर पर चढ़ा है।

तस्वीरें: दारू के पैसे न मिले तो चढ़ा 60 फुट के टावर पर

4 of 5
टावर पर चढ़े व्यक्ति को सकुशल नीचे उतारना पुलिस के चुनौती बना रहा। पुलिस कर्मी के आगे बढ़ते ही वह ऊपर से कूदने की धमकी देता रहा। पुलिस ने लोगों के सहयोग से टावर के नीचे लोगों का जाल बनाया और उसके लड़के को ऊपर चढ़ा दिया। सवा घंटे के बाद नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: दारू के पैसे न मिले तो चढ़ा 60 फुट के टावर पर

5 of 5
टावर पर इस तरह चढ़ना भी टावर कंपनियों की घोर लापरवाही है। टावर पर कंटीले तार हों व टावर पर संदिग्ध लोग न चढ़ पाए, इस तरह के बचाव के इंतजाम नहीं थे। इस बारे में डीएसपी राजकुमार कौशिक ने बताया कि नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया था। घर में कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें