फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बस पलटी तो बुरा हाल, 40 पहुंचे अस्पताल

Thu, 12 Mar 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के पटियाला जिले में छात्रों से भरी बस पलटने से 40 से अधिक छात्र घायल हो गए। सूर्या वर्ल्ड कॉलेज के निदेशक ने घायलों का इलाज कराने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

तस्वीरें: बस पलटी तो बुरा हाल, 40 पहुंचे अस्पताल

2 of 6
आजकल निजी संस्थान अपने कालेजों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान चलाते हैं। पंपलेट बंटवाने के लिए सूर्या वर्ल्ड ने एक निजी ठेकेदार से तालमेल किया था। ठेकेदार ने गांव चमारू, शामदू, खराजपुर के बेरोजगार नौजवानों को 250 रुपये प्रति दिन की मजदूरी देने का वायदा किया था।
विज्ञापन

तस्वीरें: बस पलटी तो बुरा हाल, 40 पहुंचे अस्पताल

3 of 6
बुधवार सुबह उक्त गांवों के बेरोजगार नौजवानों को कॉलेज की बस से संस्थान ले जाया जा रहा था। गति अधिक होने के कारण रेल फाटक के नजदीक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा देखकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंस घायलों को निकाला।

तस्वीरें: बस पलटी तो बुरा हाल, 40 पहुंचे अस्पताल

4 of 6
हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम जेके जैन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी शमिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे व गंभीर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

तस्वीरें: बस पलटी तो बुरा हाल, 40 पहुंचे अस्पताल

5 of 6
सिविल अस्पताल में दाखिल घायल गुरमीत सिंह, मनजिंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सुखचैन सिंह, अमरीक सिंह, जसविन्द्र सिंह, लखविन्द्र सिंह अमनदीप सिंह आदि ने बताया कि हादसे के समय कंडक्टर बस चला रहा था। घटना के बाद वह छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बस पलटी तो बुरा हाल, 40 पहुंचे अस्पताल

6 of 6
एसजीपीसी सदस्य सुरजीत सिंह गढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान नरिंद्र शास्त्री, भाजपा नेता हरदेव सिंह कंडेवाला ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर घायलों को जरूरी सहायता प्रदान करवाई। सूर्या वर्ल्ड मार्केटिंग विंग के निदेशक नीरज चौहान ने बताया कि संस्थान अपने खर्च पर घायलों का इलाज कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें