सिर पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी कि सुरूर में वो ऐसा कदम उठा गया कि किसानों की करीब सौ एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
सिर पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, 100 एकड़ फसल जलमग्न
2 of 6
मामला, हरियाणा के सफीदों से जुड़ा है। यहां ओवरफ्लो होकर टूटे रजबाहा के कारण गांव सिल्लाखेड़ी के किसानों की फसल खराब हो गई। नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के एक बेलदार पर शराब के नशे में रजबाहा का गेट बंद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिर पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, 100 एकड़ फसल जलमग्न
3 of 6
बेलदार जयभगवान रोझला हैड पर तैनात है। किसानों का आरोप है कि बेलदार जयभगवान ने मंगलवार रात को शराब के नशे में रजबाहा नंबर तीन को बंद कर दिया। इससे ओवरफ्लो होकर रजबाहा गांव सिल्लाखेड़ी और रोझला के बीच टूट गया। टूटे रजबाहे के पानी से सिल्लाखेड़ी के किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
सिर पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, 100 एकड़ फसल जलमग्न
4 of 6
घटना को लेकर किसानों में भारी रोष देखने को मिला। किसानों की मांग है कि बेलदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और सरकार उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा भी प्रदान करें। पुलिस के अनुसार मौके से शराब की बोतल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सिर पर 'लालपरी' ऐसी चढ़ी, 100 एकड़ फसल जलमग्न
5 of 6
सिल्लाखेड़ी के किसानों का कहना है कि गांव के पास रोझला हेड पर मंगलवार रात को बेलदार जयभगवान ड्यूटी पर था। ड्यूटी के दौरान जयभगवान ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी। शराब के नशे में जयभगवान और उसके दोस्तों ने रजबाहा नंबर तीन के गेट को काफी नीचे तक बंद कर दिया।
गेट बंद होने के कारण पानी का बहाव रुक गया। जब पानी का दबाव अधिक हो गया तो रजबाहा ओवरफ्लो होकर टूट गया। बेलदार और उसके दोस्तों को यह पता नहीं चल पाया कि रजबाहा टूटने से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। आरोपी बेलदार को सफीदों में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बेलदार जयभगवान का सफीदों के सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।