टैगोर थियेटर में ‘रांग नंबर’ क्या लगा, हॉल में बैठे लोगों से अपने ठहाके रोके न रुके। मौका था रांग नंबर नाटक के मंचन का, जिसमें मशहूर कलाकारों ने अपने अभिनय से माहौल में कॉमेडी के सारे रंग भर दिए। इस नाटक में अभिनेता राकेश बेदी, अवतार गिल, डेलनाज ईरानी, किश्वर मर्चेट मंच पर थे। बता दें कि वीरवार को टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में चंडीगढ़ थियेटर फेस्टिवल भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
नाटक का मंचन करते कलाकार
फेस्टिवल को डिपार्टमेंट आफ कल्चरल अफेयर्स चंडीगढ़ प्रशासन और टैगोर थियेटर सोसायटी की ओर से करवाया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन इस इवेंट का मीडिया पार्टनर है। नाटक का निर्देशन रमन कुमार ने किया और सूत्रधार राजेश पुरी थे। यह नाटक फेलिसिटी थियेटर ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
3 of 6
नाटक का मंचन करते कलाकार
रांग नंबर की शुरुआत सूत्रधार ने मंच पर चंडीगढ़ के दर्शकों का स्वागत करते हुए परदे को खोलकर किया। झूठ, फरेब और धोखे से होने वाले परिवार के विघटन को कामेडी के जरिए बताया गया। इसमें डेलनाज बनी रंजना तो कश्मीरा शाह ने बॉस की पत्नी कामिनी बन कर खूब हंसाया।
4 of 6
नाटक का मंचन करते कलाकार
कहानी भुल्लकड़ बॉस यशवंत सिंह (राकेश बेदी) और उसके आशिक मिजाज कर्मचारी अविनाश खन्ना (राहुल भुचर) के इर्दगिर्द घूमती है। असल में अविनाश का अपने बॉस की बीवी कामिनी (डेलनाज ईरानी) से अफेयर था। दोनों देर रात तक बाहर मस्ती करते थे। एक ओर कामिनी भुलक्कड़ पति की इस कमजोरी का फायदा उठाकर रोजाना कुछ न कुछ बहाना बना देती थी, तो दूसरी ओर अविनाश की पत्नी रंजना (दिलनाज ईरानी) का पति की इस हरकत पर रोजाना झगड़ा होता था।
विज्ञापन
5 of 6
drama
इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब नाटक में तीसरे दंपति नटवर (अवतार गिल) और पूनम (किश्वर मर्चेट) की एंट्री होती है। अविनाश अपनी पत्नी से बचने के लिए देर रात आने का कारण नटवर के साथ शराब पीना बताता है। यह भी बताता है कि नटवर और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं, क्योंकि उसका किसी दूसरे व्यक्ति से चक्कर है। इधर कामिनी ने भी यशवंत को ऐसे ही बहला दिया कि पूनम का किसी दूसरे आदमी से चक्कर है।
एक फोन कॉल से खुलती है पोल
तमाम उतार चढ़ाव के बाद तीनों दंपति जब एक साथ होते हैं तो अविनाश की आशिक मिजाजी की पोल एक फोन कॉल से खुल जाती है, जो उसकी एक और गर्लफ्रेंड का था। आखिरी सीन में अविनाश को जहां बीवी की पिटाई पड़ती है, वहीं खुद को फ्लर्ट महसूस कर रही कामिनी भी उसे जमकर पीटती है। फेस्टिवल के दूसरे दिन 24 अगस्त को टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में शाम साढे़ छह बजे मशहूर अभिनेता सौरभ शुक्ला का प्ले बर्फ का मंचन होगा।