फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500/1000 के नोट बदलवाते समय भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, देखिए

Sun, 13 Nov 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Chandrachary near the Square outside the Punjab National Bank to deposit old notes of Rs 1,000 and 500, and their return was another long queue to take notes. - फोटो : amarujala
500 और 1000 का नोट बदलवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर भूल गए तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सरकार का फरमान, बैंकों पर बढ़ी कतार - फोटो : अमर उजाला
नोट बदलवाते समय पहचान पत्रों में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड के अलावा सरकार की ओर से जारी आईकार्ड मान्य होंगे। राशन कार्ड मान्य नहीं है। इसलिए केवल मान्य कार्ड ही ले जाएं। यदि आप अपने ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच में नोट एक्सचेंज करवा रहे हैं तो आपको अपने आईडी कार्ड के साथ ऐड्रेस कार्ड की फोटोकॉपी और ऑरिजनल कार्ड साथ रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 8
BANK - फोटो : Amar Ujala
नोट बदलवाने के लिए एक फॉर्म भरना होगा, जो बैंक में ही मिलेगा। साथ में ऑरिजनल फोटो आईडी और उसकी फोटोकॉपी जरूर लाएं। फोटो कॉपी पर तारीख व राशि जरूर लिखें, ताकि इसका दुरुपयोग न हो। नोट जमा करने से पहले खुद चेक कर लें कि कहीं आपके नोट नकली तो नहीं है। ऐसे नोटों को बैंक जब्त कर लेगा।

4 of 8
पंजाब नेशनल बैंक
अपने बैंक अकाउंट में किसी के भी पैसे न डलवाएं। वरना आप आयकर विभाग की नजरों में आ सकते हैं। विभाग ऐसे अकाउंट्स पर भी नजर रख रहा है, जिसमें अचानक पैसे आ रहे हैं। सरकार ने केवल उन लोगों को दूसरे किसी के अकाउंट में पैसे जमा करने की छूट दी है, जिनके पास अपना अकाउंट नहीं है। सभी को इसकी परमिशन नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
नोट बदलने बैंक में उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
दरअसल सरकार को पता चला है कि कई लोग दूसरे लोगों को उनके खाते में रुपए जमा करने के लिए विभिन्‍न तरह के लालच दे रहे हैं। दूसरों के अकाउंट में पैसे जमाकर ये लोग अपने ब्लैकमनी को व्हाइट करने की जुगत में हैं, लेकिन सरकार की कालेधन को सफेद करने वाले हर संभव तरीके पर नजर है और सरकार इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

6 of 8
bank - फोटो : amar ujala
ऐसे में सरकार ने लोगों को यह चेतावनी दी है कि वे किसी भी अनजान व्‍यक्ति के पैसे अपने एकाउंट में जमा न करें। सराकर ने साफ कर दिया है कि हर असामान्‍य लेनदेन पर सरकार की पैनी नजर है। सरकारी आदेश के मुताबिक छोटे व्‍यापारी, गृहणियां, बुनकर, श्रमिक अपने बैंक एकाउंट में पैसे बिना किसी परेशानी के जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
BANK - फोटो : Amar Ujala
नोट बदलवाने के लिए बैंकों में आईडी प्रूफ भी देना जरूरी है। ऐसे में लोग नोट बदलने की अफरातफरी में बिना कुछ सोचे समझे अपनी आईडी बैंकों में जमा करवा रहे हैं। आपके साथ कोई धोखाधड़ी न हो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना होगा। अपने आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी पर तारीख और जमा करने वाली रकम जरूर लिख दें। इससे आपकी आईडी के गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
bank
बैंक में नोट बदलते वक्त अगर कोई आपको कहता है कि उसके भी कुछ नोट आप बदलने के लिए ले लें और बदले में बैंक से मिली रकम उसे दे दें तो भी ख्याल रखें कि सरकार ने 2.5 लाख रुपये तक की ही रकम जमा करने पर नजर ना रखने की बात कही है। यानी अगर आपकी कुल मिलाकर बैंक में जमा की गई रकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है तो आप आयकर विभाग की नजर में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें