'दीया और बाती हम' के सूरज राठी यानी अनस राशिद ने अपने से 14 साल छोटी लड़की को सगाई की अनूठी पहनाई। जानिए लड़की के बारे में सब कुछ।
विज्ञापन
2 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
रविवार की देर रात अपने पैतृक शहर पंजाब के मालेरकोटला में बेहद करीबी रिश्तेदारों व मित्रों की मौजूदगी में अदाकार अनस राशिद ने हिना इकबाल के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। 38 साल के अनस की होने वाली पत्नी का हिना है। अनस की मां ने हिना को पसंद किया है। कमाल की बात ये है कि अनस अपने से 14 साल छोटी हिना से शादी करने जा रहे हैं। जी हां, हिना अभी सिर्फ 24 साल की हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
मालेरकोटला के इंपायर रेस्टोरेंट में आयोजित शानदार सगाई समारोह के बारे में अनस व हिना के करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी को भनक तक न थी। यहां तक कि लोकल मीडिया को भी शादी समारोह में इनवाइट नहीं किया गया था। अनस व हिना ने गुपचुप तरीके से पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में रिंग सेरमनी की रस्म अदा की। इस दौरान अनस राशिद ने फिल्मी स्टायल में झुककर पहले हिना को प्रपोज किया।
4 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
बता दें कि हिना इकबाल अनस की मां नजमा की पसंद है। मूल रुप से हिना भी मालेरकोटला की ही रहने वाली है। मगर फिलहाल वे चंडीगढ़ में किसी इमीग्रेशन विभाग में एचआर के पद पर तैनात है। इस दौरान अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में अनस ने बताया कि हिना से आज वह तीसरी बार ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिजन उन्हें पहली दफा बिना बताए ही चंडीगढ़ हिना से मिलवाने ले गए थे।
विज्ञापन
5 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
अनस ने बताया कि उन्होंने उनसे यही कहा था कि चंडीगढ़ में किसी के यहां मिलने जाना है। मगर जब वहां जाकर हिना के सामने बिठा दिया और लड़की कैसी लगी, पूछा तो वह हैरान ही रह गए। सगाई के मौके पर ही वह हिना से महज तीसरी बार मिले। इससे पहले जब हिना को अचानक देखने पहुंचे थे और दूसरी बार शगुन देने पहुंचे थे तब मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
सगाई को लेकर अनस के पिता राशिद हलीम व माता नजमा के अलावा छोटे भाई हारिस राशिद व उनकी पत्नी रुबीना, बेटी मायरा समेत अन्य पारिवारिक सदस्य भी खुशी से गद्गद् नजर आ रहे थे। सगाई समारोह को जगमगाती लडिय़ों से जहां दुल्हन की तरह सजाया गया हुआ था, वहीं सगाई समारोह में दुबई जैसे शहर में बैठे होने की माहौल बनाया गया था।
विज्ञापन
7 of 8
अनस राशिद ने की सगाई
अनस राशिद ने अमर उजाला को करीब एक साल पहले दिए एक साक्षात्कार में वादा किया था कि वह दीया और बाती हम शो संपन्न होने के बाद जरुर शादी करेंगे। शो में व्यस्तता के चलते उन्हें करीब साढ़े छह वर्षों तक अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ दूरी बनाते हुए मुंबई रहना पड़ा था। इसके चलते शादी जैसे अहम फैसले पर विचार करने का समय तक न था। अनस ने कहा था कि जब शो खत्म हो जाएगा, तो वह शादी जरुर करेंगे।
हालांकि शादी उसी लड़की से करेंगे, जो उन्हें पसंद आएगी मगर लड़की माता-पिता की पसंद की ही होगी। अब अनस बिल्कुल अपना वादा निभाते हुए माता-पिता की पसंद की लड़की को अपनी जीवनसंगिनी बनाने जा रहे हैं। अनस राशिद अपने शो का पहला सीजन खत्म होने के बाद से ही शादी जैसे अहम फैसले को लेकर गंभीर चल रहे थे। हालांकि उनके छोटे भाई हारिस की काफी पहले शादी हो चुकी है तथा एक बेटी भी है।