फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

Fri, 06 Nov 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
सोनीपत पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों के लिए दीपावली का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री वीरवार को हरियाणा के सोनीपत जिला के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी कुंडली में रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर 13 हजार 802 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाए जाने वाली भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तीन बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

2 of 11
आधारशिला रखने के बाद जन समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में विकास को गति देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्राथमिक आवश्यकता है और इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने बिजली, सड़क, रेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भौगोलिक दृष्टि से दिल्ली के निकट होने के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाओं में सबसे अधिक लाभ उठा सकता है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

3 of 11
मोदी ने दावा किया कि जब देश वर्ष 2022 में आजादी के 75वीं वर्षगांठ बनाएगा तो हर गांव में 24 घंटे बिजली पहुंचेगी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार सही दिशा में कार्य कर रही है तथा पिछले एक वर्ष के दौरान हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग की 32 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जो एक छोटी बात नही है।

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

4 of 11
मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास की गति को तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन तीन परियोजनाओं का परिकल्पना इस प्रकार से तैयार की गई है कि अगर इनके साथ नए शहर बसें तो भी समस्या नही आएगी। उन्होंने कहा कि समाज के दलित व शोषित वर्ग का विकास करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी बनती है, परंतू देश समृद्ध हो और सबका सर्वांगीण विकास हो और लोग आत्म निर्भर बने, इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना जरूरी है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

5 of 11
प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन के जितने कार्य नितिन गडकरी के कार्यकाल में हुए हैं, उतने कार्य पिछले 60 वर्षों में कभी नही हुए। उन्होंने जलमार्ग विकसित करने की सेतू भारतम और सड़क कनैक्टि‌व‌िटी विकसित करने की भारतमाला योजना की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से समुंद्र के रास्ते व्यापार को तीव्र गति मिलेगी और किसानों भी अपना माल दूसरे देशों में कम समय में भेज सकेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

6 of 11
उन्होंने कहा कि आज की परियोजनाओं से न केवल हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के उनके सपने को पूरा करने के लिए राजमार्गों के साथ-साथ आई-वेज विकसित करने की आवश्यकता है और इस कड़ी में ऑप्टिकल फाईबर नेटवर्क बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

7 of 11
उन्होंने कहा कि सेतू भारतम कार्यक्रम के तहत देश में 375 से अधिक पूलों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। मोदी ने सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की योजनाओं की भी सराहना की और इससे देश के विकास में नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 महीनों में 4 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक की लंबित परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

8 of 11
उन्होंने कहा कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकरण किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि हरियाणा की प्रगति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कठिन परिश्रम कर रहे हैं और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदेश को उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं खट्ट ने  कहा कि आज 13 हजार 802 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाएं न केवल हरियाणा के लिए बल्कि उत्तरी भारत के राज्यों के लिए दीपावली का तोहफा है।

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

9 of 11
केंद्रीय सड़क परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी परियोजना तैयार की गई है। देश में पांच लाख किलोमीटर लंबाई का रोड नेटवर्क है, जिसमें डेढ़ लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का है। दिसंबर 2015 तक 96 हजार किलोमीटर तक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज की 120 किलोमीटर लंबी परियोजना ईस्टर्न पैरीफेरी देश की पहली एक्सस कंट्रोल एक्सप्रैस-वे परियोजना होगी।

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

10 of 11
इन परियोजनाओं से दिल्ली का 50 प्रतिशत यातायात भार कम हो सके और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईटीओ चौक दिल्ली से मेरठ तक 14 लेन के एक्सप्रेस वे की नई परियोजना तैयार की गई है। इसके अलावा दिल्ली से जींद-लुधियाना-अमृतसर-कटरा तक एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल मार्ग विकास परियोजना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दीं उत्तर भारत को 3 बड़ी परियोजनाएं, यहां देखिए

11 of 11
इससे पहले राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री का फूलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन व जहाज रानी राज्य मंत्री पी राधा कृष्णन, हरियाणा मंत्रीमंडल के सभी सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, सांसद, दिल्ली के सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से आए लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें