फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक का अंतिम संस्कार करने से ठीक पहले हो गया कुछ ऐसा, लोगों के उड़ गए होश

Wed, 16 May 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
hindu-funeral
मृतक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी, ऐन मौके पर कुछ ऐसा हो गया कि देखकर लोग हैरान रह गए, जानिए पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Funeral
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। मुखर्जी पार्क निवासी 38 वर्षीय विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए, लेकिन ऐन मौके पर मृतक के पिता और दोनों पत्नियों की आपस में बहस हो गई। जैसे-तैसे लोगों ने समझाया और मृतक विजय को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

3 of 6
अस्थियां
मृतक के पिता फूल चन्द ने बताया कि उनके 38 वर्षीय बेटे विजय कुमार की शादी मेरठ निवासी बाला देवी के साथ हुई थी। उसके पास दो बच्चे हैं। लेकिन कुछ समय उसके बेटे ने सावित्री नामक महिला से शादी कर ली और वह सावित्री के साथ किराये के मकान में सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड में रहता था। रविवार सुबह उसके बेटे की तबियत खराब हो गई। विजय को शहर के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 of 6
अस्थियां
फूल चन्द ने बताया कि विजय उसके कहने-सुनने से बाहर था। इसलिए उसने अपने बेटे को आठ साल पहले बेदखल कर दिया था। विजय की पहली पत्नी बाला देवी उनके घर अपने बच्चों के साथ रहती थी और विजय हाउसिंग बोर्ड में दूसरी पत्नी के साथ रहता था। वहीं, उसकी दूसरी पत्नी सावित्री का कहना है कि उसने विजय कुमार से 1998 में शादी की थी। उसके पास तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अस्थियां
फूल चन्द ने बताया कि उसके बेटे की शादी पहले बालादेवी के साथ हुई थी। इस बात को लेकर उनकी काफी देर तक बहस होती रही। दूसरा मुद्दा था कि शव का अंतिम संस्कार कौन करेगा। काफी देर बहस होने के बाद जब बेदखल करने की बात सामने आई तो शव को आपसी सहमति से संस्कार के लिए हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली उसकी पत्नी सावित्री को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्थियां
मामले की सूचना थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें