फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई एजूकेशन पॉलिसी पर स्मृति ईरानी का खुलासा

Mon, 30 Mar 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
देश में चर्चा का विषय बन चुकी नई एजुकेशन पॉलिसी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने नया खुलासा किया। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।
विज्ञापन

नई एजूकेशन पॉलिसी पर स्मृति ईरानी का खुलासा

2 of 6
इस साल के अंत तक नई एजूकेशन पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा। भारत में पहली बार एजूकेशन पॉलिसी लाने के लिए इस तरह की नीति अपनाई जा रही है। पॉलिसी पर खुलासा करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का दावा किया कि नई पॉलिसी के लिए कुछ सुझाव मांगे गए हैं। यह सुझाव नवंबर तक सरकार के पास आ जाएंगे। दिसंबर तक इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

नई एजूकेशन पॉलिसी पर स्मृति ईरानी का खुलासा

3 of 6
ईरानी जालंधर में रविवार को केएमवी के सालाना समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 33 विषयों पर सुझाव मांगे गए हैं। सुझाव पर गौर कर पॉलिसी के हर पहलू को देखते हुए इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से 80 निशुल्क कोर्स की शुरुआत की जा रही है।

नई एजूकेशन पॉलिसी पर स्मृति ईरानी का खुलासा

4 of 6
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 80 निशुल्क कोर्स ऑनलाइन भी किए जा सकेंगे। इसमें एग्रीकल्चर, मैकेनिकल, आईटीआई और आईटी सहित कई ओर कोर्स शामिल किए गए हैं। इन र्स को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां भी दी जाएंगी। केएमवी की तारीफ करते हुए ईरानी ने कहा कि इस कॉलेज में विद्यार्थियों को बढ़िया शिक्षा दी जाती है।

विज्ञापन

नई एजूकेशन पॉलिसी पर स्मृति ईरानी का खुलासा

5 of 6
इस दौरान साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, आईटी के 650 ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई। उन्होंने छात्रा अनुभा की तारीफ की जो दो बच्चे होने के बाद अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं। उन्होंने अनुभा को एमए इंगलिश की डिग्री सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई एजूकेशन पॉलिसी पर स्मृति ईरानी का खुलासा

6 of 6
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तारीफ करते हुए ईरानी ने कहा कि हमें ऐसे विद्यार्थियों को आगे लाने की जरूरत है जो माननीय अब्दुल कलाम के सपनों को पूरा कर सकें। इसके लिए उन्होंने कॉलेजों में साइंस के कोर्स करवाने की वकालत भी की। स्वच्छ भारत अभियान पर उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें