मुआवजा मांगने गए किसानों ने स्टेज पर नाच रही लड़कियों के ठुमकों पर नोट उड़ाए। वीडियो बनाए गए, जो व्हाट्सऐप पर वायरल हो गए। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
Pics: मुआवजा लेने गए किसानों ने युवतियों पर उड़ाए नोट
2 of 7
मामला हरियाणा के हिसार का है। यहां गांव मयड़ के किसानों ने खराब फसल के मुआवजे की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन धरना स्थल पर उन्हें लड़कियों का डांस दिखाया गया।
विज्ञापन
Pics: मुआवजा लेने गए किसानों ने युवतियों पर उड़ाए नोट
3 of 7
धरनास्थल पर करीब दो घंटे तक यह डांस प्रोग्राम चला। इस दौरान जमकर 500-500 के नोट उड़ाए गए। कार्यक्रम के वीडियो भी बनाए गए, जो कुछ ही मिनटों में व्हाट्सऐप पर वायरल हो गए।
Pics: मुआवजा लेने गए किसानों ने युवतियों पर उड़ाए नोट
4 of 7
कार्यक्रम में सीएम खट्टर के ओएसडी भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि मुआवजे व गिरदावरी की मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। सीएम के विदेश से लौटते ही इस पर विमर्श होगा।
विज्ञापन
Pics: मुआवजा लेने गए किसानों ने युवतियों पर उड़ाए नोट
5 of 7
इन लड़कियों को हजारों रुपये खर्च करके धरना प्रदर्शन को लीड करने वाले जोगेंद्र मय्यड़ ने बुलाया था। उन्होंने ऐसा नाराज किसानों को खुश करने के लिए किया।
विज्ञापन
Pics: मुआवजा लेने गए किसानों ने युवतियों पर उड़ाए नोट
6 of 7
कार्यक्रम के आयोजक जोगेंद्र मय्यड़ ने कहा कि प्रोग्राम तो धरने के लिए ही था। किसानों ने अपनी मांग को लेकर धरना दिया था। भीड़ जुटाने के लिए कुछ तो करना पड़ता है। डांस अच्छी बात तो नहीं अब आगे से ध्यान रखेंगे।
Pics: मुआवजा लेने गए किसानों ने युवतियों पर उड़ाए नोट
7 of 7
भारतीय किसान संघर्ष समिति हरियाणा के प्रधान सुरेश कौथ ने कहा कि धरने में ऐसा हुआ मेरी जानकारी में नहीं है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। मैं जोगेंद्र को कहूंगा आगे से इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।