फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'6 करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है हनीप्रीत, उसकी इज्जत से खिलवाड़ बंद करें'

Thu, 21 Sep 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
साध्वी यौन शोषण में सजायाफ्ता बाबा गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की हरियाणा पुलिस तलाश में जुटी है पर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

2 of 6
Dera Sacha Sauda spokesman Sandeep Mishra
उधर, डेरा सच्चा सौदा के नवनियुक्त प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत डेरा के छह करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है और अब उसकी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया हनीप्रीत की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।
 
विज्ञापन

3 of 6
हनीप्रीत इंसा
डेरा के मुखपत्र में बुधवार के अंक में डेरा के प्रवक्ता संदीप मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि हनीप्रीत छह करोड़ लोगों की बहन है, इसलिए मीडिया उसकी इज्जत से खिलवाड़ बंद करे। हनीप्रीत और गुरमीत सिंह का रिश्ता बाप-बेटी का है, जिसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

4 of 6
Honeypreet Insan
मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत की जान को खतरा है। यह खतरा किन लोगों से है, इसकी जांच होनी चाहिए। प्रवक्ता ने यह नहीं लिखा कि आखिर हनीप्रीत कहां है और पुलिस का सहयोग करने की बजाय वह छिपती हुई क्यों भाग रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
डेरा प्रवक्ता ने डेरा के अंदर किसी प्रकार की सुरंग होने की खबरों को भी मनगढ़ंत बताया है, जबकि हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा की जांच करने वाली टीम के प्रवक्ता ने खुद मीडिया के सामने खुलासा किया था कि जांच के दौरान डेरा के अंदर सुरंग मिली थी। यह सुरंग बाबा की गुफा से साध्वियों के निवास तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
जांच टीम के बयान पर विश्वास किया जाए तो यह साफ हो गया है कि डेरा की ओर से अब भी सच नहीं परोसा जा रहा है। डेरा प्रवक्ता की ओर से डेरा के छह करोड़ श्रद्धालु होने का दावा किया गया है पर खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेरे के पूरे देश में लगभग 35 लाख श्रद्धालु ही हैं। हरियाणा में यह संख्या छह लाख के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें