फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए जेल में कैसी बीत रही राम रहीम की जिंदगी, खर्च करने को सिर्फ इतने पैसे मिलते हैं

Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 10
Ram Rahim
अरबों के मालिक राम रहीम को जेल में खर्च करने के लिए मामूली सी रकम मिलेगी। वहीं जेल में बाबा कैसी जिंदगी बिता रहा है, इसे लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim
कभी आलीशान महल में ऐश की जिंदगी बिताने वाला अरबों का मालिक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को महीने में पांच हजार रुपये में गुजारा करना होगा। यह राशि मुलाकात के वक्त डेरा प्रमुख के वकील ने सजा मिलने के बाद जेल में खाते में जमा कराई। राम रहीम की सेहत बिल्कुल ठीक है और वह पूरे अनुशासन में रह रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
Ram Rahim singh
हरियाणा जेल के महानिदेशक केपी सिंह ने सुनारिया जेल में सजा काट रहे कैदी राम रहीम के बारे में ये जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि आम कैदियों की तरह गुरमीत राम रहीम भी जेल में है। हर कैदी को अपने लिए जरूरी उत्पादों की खरीददारी के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये उसके खाते में जमा किए जा सकते हैं। यही सुविधा राम रहीम के लिए भी लागू है।

4 of 10
Ram Rahim - फोटो : File Photo
थंब इंप्रेशन से खरीद सकेगा जरूरी सामान
अब तक दुनिया को अंगूठा दिखाने वाले को जेल में कुछ भी खरीदने के लिए थंब इंप्रेशन से ही सामान मिलेगा। जेल में किसी भी कैदी के खाते में जमा राशि के इस्तेमाल के लिए पारदर्शी कैशलेस सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत जेल की कैंटीन से बिस्कुट, समोसे, टूथपेस्ट या अन्य जरूरी उत्पाद खरीदने के लिए पहला अपना थंब इंप्रेशन लगाना होगा।
विज्ञापन

5 of 10
राम रहीम से मिलने आई मां
न हनीप्रीत न खुद के नंबर पर हो सकती है बात
जेल प्रशासन ने बाबा को रिश्तेदारों से बातचीत के लिए दो नंबरों पर सुविधा दी है। इसमें डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत और खुद का दूसरा नंबर है, जो सिरसा के डेरा में छोड़ दिया गया था। डीजी, जेल ने बताया कि दोनों नंबरों पर अभी तक बातचीत नहीं हुई है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही यह मौका मिल सकता है। हालांकि डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत का नंबर फिलहाल बंद आ रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
Ram Rahim's Products
करीब 1100 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा करने वाला डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह कभी ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था, आज उसे जेल में आठ घंटे मजदूरी करनी पड़ रही है। इसके बदले में उसे 20 रुपए रोजाना मिल रहे हैं। जेल परिसर में राम रहीम को सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। राम रहीम द्वारा उगाई गईं सब्जियों को बाहर बेचा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें जेल के मेस में पकाया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
गुरमीत राम रहीम
ये भी हैरान करने वाली बात है कि 30 खेल खेलने का दावा करने वाले राम रहीम को जेल प्रशासन ने अनस्किल्ड वर्कर की कैटेगरी में डाला है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की गाना गाने, अभिनय करने और अन्य प्रतिभा उन्हें स्किल्ड वर्कर बनाने में काम नहीं आई। जेल में आम कैदियों के लिए हर बैरक में मनोरंजन के लिए टीवी लगा है। वहीं जेल के कैदी यहां की लाइब्रेरी में जाकर न्यूज पेपर भी पढ़ सकते हैं, लेकिन राम रहीम की कोठरी में न तो टीवी है और न ही वहां न्यूज पेपर आता है।

8 of 10
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य - फोटो : File Photo
जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को लाइब्रेरी में भी जाने की इजाजत नहीं है। फिलहाल गुरमीत को जिस कोठरी में जेल प्रशासन ने रखा है, उसके सामने लगे पेड़ों की कटाई छंटाई का काम कर है। रोजाना सुबह करीब छह बजे राम रहीम को उठा दिया जाता है। शौचालय के बाद वह करीब चालीस मिनट अपनी कोठरी के बराबर में खाली पांच सौ गज जमीन पर सैर करता है।

 

9 of 10
Ram Rahim - फोटो : File Photo
जेल अधिकारी के मुताबिक टहलने के बाद वह अपनी कोठरी और शौचालय की साफ सफाई करता है। उसके बाद वह स्नान करता है। तब तक नाश्ते का समय हो जाता है। नाश्ते में राम रहीम को अलग अलग दिन दलिया, उबला चना, चाय, दूध दिया जाता है। उसके बाद बाबा कोठरी के सामने पेड़ों की कटाई छंटाई करता है। दोपहर को हल्का खाना खाने के बाद गुरमीत अपने काम लग जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
राम रहीम
दोपहर की चाय के बाद शाम करीब छह बजे गुरमीत राम रहीम की कोठरी में खाना पहुंचा दिया जाता है। रात के खाने के बाद राम रहीम अपनी मां द्वारा दी गई धार्मिक किताब पढ़ता है। इस बीच कई बार रात के समय उसे रोते भी देखा गया है। बता दें कि वीरवार को गुरमीत राम रहीम की मां उससे जेल में मिलने गईं थीं। इस बीच मां ने उसे दो धार्मिक किताब सहित दो जोड़ी चप्पल, कपड़े दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें