फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक स्टार बाबा की 5वीं मूवी का पोस्टर रिलीज, जानिए इसकी अनोखी बातें

Tue, 10 Jan 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां
रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम ने अपनी 5वीं मूवी का पोस्टर रिलीज कर दिया है। जानिए फिल्म का टॉपिक और इससे जुड़ी अनोखी बातें।
विज्ञापन

2 of 6
गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, माना जा रहा है कि स्ट्राइक पर उठे तमाम सवालों का जवाब इस फिल्म में होगा। राम रहीम द्वारा ट्विटर रिलीज किए गए इस पोस्टर ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा दी।
विज्ञापन

3 of 6
गुरमीत राम रहीम
फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का निर्देशन बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की बहन हनीप्रीत इंसां ने किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह एक नया नया संदेश देते भी नजर आएंगे।

4 of 6
गुरमीत राम रहीम
बता दें ​कि बाबा राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं। बाबा ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इसको लेकर पंजाब में विरोध हुआ, लेकिन आसपास के राज्यों में इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एसएजी-2', 'एसएजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट' आईं।
विज्ञापन

5 of 6
गुरमीत राम रहीम
नवंबर 2016 से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग शुरू करने के वक्त बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना गलत है। वहीं देश में जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाया जा रहा है। इस फिल्म में धर्म और जेहाद की भी स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरमीत राम रहीम
डेरा प्रवक्ता ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर इसी महीने लॉन्च किए जाने की संभावना है, वहीं इसके पोस्टर को सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही मिल रही है। 'हिन्द का नापाक को जवाब' के पोस्टर में बाबा राम रहीम सिंह के साथ उनकी बहन हनीप्रीत इंसां भी कमांडो की यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें