फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गुरु जिनके करोड़ों फॉलोअर, उन्हें मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
गुरमीत राम रहीम को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
एक गुरु जिनके देश दुनिया में करोड़ों फॉलोअर हैं, उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है। जानिए कौन हैं ये और इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन

2 of 8
गुरमीत राम रहीम को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
दरअसल, हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड उन्हें उनकी फिल्मों में किए गए बेहतरीन अ​भिनय के लिए दिया गया है। 6 फरवरी की शाम को मुम्बई के अंधेरी स्थित होटल पेनिनसुला ग्रैंड में आयोजित तीसरे ब्राइट अवॉडर्स में उन्हें यह अवार्ड दिया गया। इससे पहले उन्हें दादा साहब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

 
विज्ञापन

3 of 8
गुरमीत राम रहीम
इस भव्य पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, क्रिकेटर युवराज सिंह, विनोद काम्बली, गुल पनाग, डेजी शाह, शैलेष लोढ़ा, राखी सावत, कॉमेडियन सुनील पाल और गायक एवं संगीतकार सलीम सहित बॉलीवुड की अनेक हस्तियां भी मौजूद रहीं।

4 of 8
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
डेरा प्रवक्ता द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति से यह जानकारी ​मिली। इसमें बताया कि वर्ष 2015 में अपनी पहली फिल्म ‘एमएसजी द मैसेंजर’ के साथ बड़े पर्दे पर आए, जो सुपर हिट रही। उनकी दूसरी फिल्म ‘एमएसजी-2 द मैसेंजर’ और वर्ष 2016 में रिलीज हुई तीसरी फिल्म ‘एमएसजी द वॉरियर लायन हर्ट’ भी हिट रही हैं। अब उनकी पांचवी मूवी ‘हिंद का नापाक को जवाब’ रिलीज हो चुकी है, जिसका रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 8
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
गुरमीत राम रहीम सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इनका जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। इन्हें महज सात साल की उम्र में ही 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने ये नाम दिया था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
गुरमीत राम रहीम
डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है। गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूल में हुई है। इनके दो दामाद रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।
विज्ञापन

7 of 8
बाबा गुरमीत राम रहीम
हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम 65 सालों से चल रहा है। डेरे का साम्राज्य विदेशों तक फैल हुआ है। देश में डेरा के करीब 46 आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। दुनिया भर में डेरे के करीब पांच करोड़ मानने वाले हैं, जिनमें से 25 लाख अनुयायी अकेले हरियाणा में ही मौजूद हैं। डेरे के बारे में एक खास बात यह है कि सिरसा में सभी दुकानों के नाम के आगे सच शब्द लिखा जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
ram rahim singh
बाबा राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं। बाबा ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इसको लेकर पंजाब में विरोध हुआ, लेकिन आसपास के राज्यों में इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एसएजी-2', 'एसएजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट' आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें