फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा का एक ऐसा राज आया सामने, पुलिस भी हैरान है जानकर

Sun, 22 Apr 2018 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 13
ram rahim
राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा एक ऐसा राज सामने आया है, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी हैरान है। यकीं ही नहीं कि ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 13
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
दरअसल, डेरामुखी मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को याचिकाकर्ता रविंदर ढुल्ल ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक गुमनाम पत्र मिला है जिसमे सीआईडी के चीफ और एक डीएसपी के खिलाफ डेरे का पैसा डेरे से बाहर निकाले जाने का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को बताया कि ऐसा ही पत्र उन्हें भी मिला है लिहाजा अगली सुनवाई पर इस गुमनाम पत्र का अंग्रेजी में अनुवाद कर हाईकोर्ट में सौंपे फिर कोर्ट इस पर गौर करेगा।
विज्ञापन

3 of 13
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
हाईकोर्ट को बताया गया कि पत्र में लिखा है कि इस मामले में इन दोनों अधिकारियों ने मोटा पैसा खाया है। डेरे से मिली हार्ड डिस्क को भी उन्होंने ही डैमेज किया है और डेरे का पैसा बाहर निकलवाया है। कहा गया है कि यह सारा खेल उन्होंने बिपाशना इंसा और गोला मौसी के साथ मिल कर खेला है। उन्होने जानबूझ कर ही डेरे के पिछली तरफ पुलिस लगने नहीं दी और इसी रास्ते से सारा पैसा बाहर निकला गया।

 

4 of 13
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
पुलिस विपासना पर भी इसीलिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्र लिखने वाले ने कहा है कि वह गरीब आदमी है इसलिए अपना नाम नहीं बता सकता। वहीं पंचकूला में डेरा समर्थकों द्वारा आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा मामले में राम रहीम को नामजद किये जाने की मांग वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरमीत राम-रहीम के अलावा हरियाणा के गृह सचिव, डीजीपी, पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 13
फाइल
जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस एजी मसीह एवं जस्टिस अवनीश झिंगन की खंडपीठ ने यह नोटिस पटियाला के सुखविंदर सिंह और सिरसा के राम कुमार बिश्नोई द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया है। दायर याचिका में आईजी केके राव के उस बयान का हवाला दिया गया है जिसमें उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि डेरा मुखी को दोषी करार दिए जाने के बाद जो भी घटनाक्रम हुआ था उससे यही सामने आया था कि डेरा मुखी ने ही अपने संकेतों के जरिये अपने समर्थकों को हिंसा और तोड़फोड़ करने का इशारा दिया था।
विज्ञापन

6 of 13
फाइल
याचिकाकर्ताओं के अनुसार पंचकूला में हुए दंगों से ठीक पहले डेरा मुखी ने तरावास में एक गुप्त बैठक भी की थी जिसमें इस साजिश को रचा गया था। लिहाजा पंचकूला में दर्ज एफआईआर में डेरा मुखी और उसके परिवार को भी आरोपी बना उनसे भी पूछताछ की जाए। याचिका में हरियाणा के गृह सचिव सहित डीजीपी, पंचकूला के पुलिस कमिश्नर के साथ ही डेरा मुखी गुरमीत सिंह राम-रहीम, उनके बेटे जसमीत सिंह, बेटी चरणप्रीत कौर और अमरप्रीत इंसा और अमरप्रीत इंसा के पति सहित कुछ अन्य को भी प्रतिवादी पक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

7 of 13
फाइल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा-सौदा में चल रहे 7 शिक्षण संस्थानों को चलाने के लिए हाईकोर्ट ने बुधवार को जिले के डीसी, डीईओ तथा सरकारी स्कूल से रिटायर्ड दो प्रिंसिपलों की एक एडहाक गवर्निंग बॉडी के गठन के आदेश दिए हैं। डेरे के खाते सील होने के चलते छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए बैंक खातों को डीसील करने की मांग पर हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किए।

 

8 of 13
फाइल
जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस एजी मसीह एवं जस्टिस अवनीश झिंगन की फुल बेंच ने कहा कि स्कूलों की मौजूदा मैनेजमेंट को बैंक खातों को ऑपरेट करने की अनुमति नहीं दे सकते। छात्रों के हित में डेरे की स्कूल मैनेजमेंट की बजाय एडहॉक गवर्निंग बॉडी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। डेरे का अस्पताल चलाने के लिए सिरसा के सिविल सर्जन से ऐसी ही कोई व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है।

9 of 13
Ram Rahim
हाईकोर्ट ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वह अगली सुनवाई पर अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, एक्यूपमेंट्स और अन्य सभी फैसिलिटीज की जानकारी देंगे। यह भी बताया जाए कि अस्पताल में कितने जरूरतमंदों का इलाज होता है रोजाना ओपीडी में कितने मरीजों का उपचार किया जाता है।  इसके साथ ही इस अस्पताल को भी डेरे के शिक्षण संस्थानों की तरह ही एक एडहॉक गवर्निंग बॉडी दवारा कैसे चलाया जा सकता है इसका एक प्रोपोजल बना हाईकोर्ट को अगली सुनवाई पर सौंपें। 

10 of 13
Ram rahim
डेरे के 15 मोस्ट वांटेड अब भी फरार, 3 इनामी भगोड़े गिरफ्तार
डेरा मामले की जांच कर रही एसआईटी के मुखिया डीजीपी पीके अग्रवाल ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया कि डेरे के मोस्ट वांटेड जिसमे आदित्य इंसा भी शामिल है अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।  इसके अलावा 6 फरवरी को पिछली सुनवाई के सुनवाई के बाद से अब तक 21 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गुरदत सिंह उर्फ गोलू मौसी, विक्त्रस्म जिन पर एक-एक लाख का इनाम था शामिल हैं।

11 of 13
राम रहीम
65 हार्ड डिस्क अभी तक नहीं हो पाई रिकवर
एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार डेरे से 65 हार्डडिस्क बरामद हुई थी जिन्हें नष्ट करने का प्रयास किया गया था। इनका डाटा अभी तक रिकवर नहीं किया जा सका है। इसके लिए सीबीआई की मदद ली जा रही है। अब सीबीआई ही तय करेगी कि इनका डाटा चंडीगढ़ की लैब से रिकवर किया जाएगा या दिल्ली की लैब से। इसके अलावा डेरे के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज का डाटा रिकवर किया जा रहा है। इसके लिए भी  एसआईटी ने सीबीआई और एफबीआई से भी मदद मांगी है।

12 of 13
Ram Rahim - फोटो : File Photo
डेरे से मिसिंग 25 में 8 का पता लगा
एसआईटी ने हाईकोर्ट को बताया कि डेरे से मिसिंग 25 में 8 को खोजा जा चुका है। इनमें से दो ऐसे हैं जो मानसिक तौर पर अक्षम हैं बाकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लिहाजा हाईकोर्ट ने एसआईटी को आदेश दिए कि वो मामले की अगली सुनवाई पर इन मिसिंग लोगों के नाम पते और अन्य सभी जानकारियां हाईकोर्ट को दें। साथ ही पता करें की इनमे से कितने जीवित हैं और कितने मृत। कैसे मृत्यु कैसे हुई इसकी पूरी जानकारी मामले की अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट को दी जाए।
विज्ञापन

13 of 13
Ram Rahim singh
लगता नहीं कि आप आदित्य इंसा को खोज पाओगे
आदित्य इंसा की खोज में पुलिस द्वारा जहां कहीं भी रेड की है उसकी सीलबंद रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की गई। हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को देखकर कहा कि यह नाकाफी है। जिस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं उससे नहीं लगता कि आप उसे खोज पाओगे। हाईकोर्ट ने कहा कि पहले भी हनीप्रीत के मामले में ऐसा हुआ था। अगर पुलिस चाहे तो आदित्य इंसा कभी भी पकड़ा जा सकता है। बता दें की सरकार ने आदित्य इंसा पर 5 लाख का इनाम रखा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें