डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सोमवार को जेल में दहाड़े मार-मार कर रोया, तो उसे देखकर सभी हैरान रह गए। रोने की वजह सामने आ गई है, जानिए। राम रहीम साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की सजा काट रहा है। इसके लिए उसे रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
2 of 6
राम रहीम
जब से राम रहीम को सजा हुई है, तब से अब तक कई बार बाबा के परिवार वाले उससे मिलने आ चुके हैं। सोमवार को भी बाबा की मां नसीब कौर, पत्नी हरजीत कौर, पुत्रवधू हुसनमित, बेटी चरणप्रीत कौर पहुंची। उन्हें देखकर बाबा दहाड़े मार-मारकर रोने लगा। फिर मां के गले लगकर खूब रोया।
विज्ञापन
3 of 6
राम रहीम
रोते हुए बेटे को मां दिलासा देती रही और हिम्मत रखने को कहती रही। मां कहती रही कि सब ठीक हो जाएगा और बाबा रोता रहा। यह देखकर राम रहीम की पत्नी, बेटी और बहू की आंखें भी नम हो गई। इस मुलाकात के दौरान बाबा और मां के बीच डेरा सच्चा सौदा को लेकर कई बातें हुईं।
4 of 6
राम रहीम
सूत्रों के मुताबिक, इस समय डेरे की कमान मां नसीब कौर के हाथ में है। डेरा सच्चा सौदा का एक डेरा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा में चचियां के पास है तो दूसरा हरियाणा के सिरसा में और दोनों ही प्रमुख केन्द्र हैं। नसीब कौर दोनों का कामकाज देख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राम रहीम
पता चला है कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश के डेरे में काफी हलचल देखी जा रही है। वहां बाबा के रिकॉर्ड किए प्रवचन सुनाए जा रहे हैं। इसका मतलब ये है कि दोनों ही डेरों में डेराप्रेमियों का आना-जाना और प्रवचन का कार्यक्रम लगातार चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, नसीब कौर डेरे की खाई हुई साख वापस लाने की कोशिश में हैं। हालांकि नसीब कौर इन दिनों राजस्थान के गंगानगर के गुरूसर मोडिया में रहती हैं, लेकिन हर रविवार को वह सिरसा डेरा आने लगी हैं और बेटे से मिलने के बाद ही लौटती हैं।